
बांसवाड़ा : संयम स्वर्ण महोत्सव पर बही धर्म सरिता, शोभायात्रा और दान-पुण्य में झलका उत्साह
बांसवाड़ा. आचार्य विद्यासागर महाराज की दीक्षा के 50 वर्ष पूर्ण होने के मौके पर जैन समाजजनों की ओर से संयम स्वर्ण महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जिले भर के जैन समाजजनों की ओर इस पावन मौके पर विविध धार्मिक अनुष्ठान किए गए और शोभायात्रा निकाली गई, जिसके तहत बांसवाड़ा शहर के बाहुबली कॉलोनी में भी आचार्य सुंदर सागर के सानिध्य में पूजन अर्चन हुआ और शोभायात्रा निकाली गई।
मंगलवार सुबह बाहुबली कॉलोनी जैन मंदिर से शोभायात्रा प्रारंभ हुई जो नगर भ्रमण कर सन्मति सभागर पहुंची, जहां आचार्य के सानिध्य में संयम स्वर्ण महोत्सव आयोजित हुआ। सभागार में सर्वप्रथम आचार्य विमल सागर, आचार्य सन्मति सागर , आचार्य विद्यासागर के चित्र अनावरण व दीप प्रज्ज्वलन किया गया। इससे पूर्व सुबह तकरीबन साढ़े 6 बजे श्रीजी का अभिषेक व शांतिधारा हुई। मंगलाचरण कीर्ति जैन और पराग जैन द्वारा किया गया।
हुए प्रवचन
आचार्य विद्यासागर परिवार बाहुबली कॉलोनी द्वारा आचार्य सुन्दरसागर का पाद प्रक्षालन तथा आचार्य विद्यासागर की अष्टद्रव्य से पूजन की गई। सुशील घोड़ा, लोकेश शाह, हेमेंद्र जैन, कमल सारगिया, आनंदीलाल जैन ने आचार्य श्री का गुणगान किया। मुनि शतार सागर एवं आचार्य सुंदर सागर ने विद्यासागर के संयम महोत्सव पर प्रवचन दिया। गायक कलाकार रिंकू जैन ने मधुर स्वर लहरियों से कायक्रम का समां बांधा। संचालन महावीर बोहरा व नरेन्द्र चित्तौड़ा ने किया। रमणलाल, सुशील शाह, संजय गांधी, राजेश गांधी, मनोज वैद्य, संकेत जैन, राजकुमार जैन, नीरज शाह ने सहयोग दिया।
खान्दू कॉलोनी में भी मनाया महोत्सव
श्रीश्रेयांसनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर खान्दु कालोनी में भी संयम स्वर्ण दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसके तहत सुबह शान्तिधारा और अभिषेक किया गया। इसके बाद विद्यागुरु विधान का आयोजन हुआ। जिसके पश्चात अश्विन जैन, विशाल पंचोरी, नीरज सवोत, शिशुपाल जैन के सहयोग से खांदू कॉलोनी अस्पताल परिक्षेत्र में 11 पौधे रोपे गए। साथ ही विद्योदय गौशाला में समाजजनों की ओर से गोग्रास का आयोजन किया गया। इसके पश्चात एमजी अस्पताल में मरीजों का फल वितरित किए गए।
अनाथों को बांटे वस्त्र और भोजन
महोत्सव के तहत समाजजनों की ओर से राजकीय शिशु गृह में बच्चों को खिलौने, कपड़े, मिठाई, नमकीन एवं फल वितरित किए गए। इसके पश्चात समाज के सुशान्त जैन, पुनीत जैन, हार्दिक जैन के सहयोग से मुख्य डाकघर में आचार्य की स्मृति स्वरूप एक लिफाफे का अनावरण किया गया। महोत्सव के तहत शाम को भक्तामर पाठ हुआ और रात्रि 8.30 बजे आचार्य श्रीविद्यासागर की महाआरती हुई। यह जानकारी समाज के तपन मेघावत ने दी।
मानसिक विमंदित गृह में भोजन वितरित
नाथेलाव कोल़ोनी बांसवाड़ा मे स्थित मानसिक विमंदित बालगृह मे बच्चों को आचार्य विद्या सागर परिवार द्वारा मीठा भोजन करवाया गया। सुशील शाह, संजय गांधी, राजेश गांधी, मनोज जैन, राजकुमार जैन के नेतृत्व मे 40 स्वयं सेवकों ने बच्चों को भोजन करवाया।
Published on:
18 Jul 2018 03:33 pm
बड़ी खबरें
View Allबांसवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
