बांसवाड़ा एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला ने बताया कि रीट परीक्षा में डमी अभ्यर्थी को लेकर एक मामला कुशलगढ़ थाने में दर्ज किया गया था। इसमें प्रतापगढ़ निवासी प्रवीण मालवीया को गिरफ्तार किया गया था। उससे पूछताछ में सामने आया कि वर्ष 2022 में हुई वनरक्षक भर्ती परीक्षा की दोनों पारियों के पेपर लीक हुुए थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धनफूल मीणा की रिपोर्ट पर 30 जून को राजतालाब थाने में पेपर लीक का मामला दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ें
टंकी से निकला मरा सांप, बच्चे उसी से पानी पीते थे…हंगामे के बाद गांव वालों ने लॉक कर दिया स्कूल
पेपर लीक मामले में राजतालाब थाना पुलिस ने पहले प्रवीण मालवीया और उसकी पत्नी सविता मालवीया को गिरफ्तार किया था। वे गिरोह से पेपर पढ़वाने के लिए तीन अभ्यर्थी को लेकर गए थे। पूछताछ के बाद एक-एक कर सात वनरक्षक गिरफ्तार किए, जो रिजल्ट आने के बाद नौकरी जॉइन भी कर चुके थे। गिरफ्तारी के बाद एसपी ने फाइल एसओजी को ट्रांसफर करने के आदेश दिए। एसओजी के एएसपी लाखन सिंह, डीएसपी बाबूलाल मुरारिया खांदू कॉलोनी चौकी पहुंंचे।
इन्होंने कहा हां, लीक पेपर से परीक्षा दी
निरमा, शिल्पा, शीला, संगीता, सुभाष, सुखराम और वीर सिंह ने पुलिस की जांच के दौरान स्वीकार किया है कि पेपर से करीब 2 घंटे पहले उनको प्रश्न-उत्तर रटा दिए गए थे। इसी कारण उन्होंने परीक्षा पास की और नौकरी लग गई।
निरमा, शिल्पा, शीला, संगीता, सुभाष, सुखराम और वीर सिंह ने पुलिस की जांच के दौरान स्वीकार किया है कि पेपर से करीब 2 घंटे पहले उनको प्रश्न-उत्तर रटा दिए गए थे। इसी कारण उन्होंने परीक्षा पास की और नौकरी लग गई।
यह भी पढ़ें
IG ने शेयर किया अपना नंबर- बोले सीधे मेरे इस नंबर पर दें साइबर क्राइम की सूचना, पहचान रखेंगे गुप्त
2646 पदों के लिए हुई थी परीक्षावनरक्षक भर्ती 2020 परीक्षा नवंबर 2022 में 2646 पदों के लिए आयोजित की गई थी। इसमें साढ़े 16 लाख अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। 12 नवंबर को दूसरी पारी (दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक) का पेपर वायरल हुआ था। चयन बोर्ड ने उस पारी की परीक्षा को निरस्त कर दिया। इसे पुन: करवाया गया। हालांकि अब खुलासा हुआ है कि पहली पारी का भी पेपर लीक हुआ था।