14 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बांसवाड़ा

वसुंधरा राजे ने की मां त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में पूजा

बांसवाड़ा. पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने शुक्रवार को बांसवाड़ा के त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में माथा टेका। मातारानी की पूजा अर्चना कर राजस्थान और बांसवाड़ा की खुशहाली की प्रार्थना की।

Google source verification

बांसवाड़ा. पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने शुक्रवार को बांसवाड़ा के त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में माथा टेका। मातारानी की पूजा अर्चना कर राजस्थान और बांसवाड़ा की खुशहाली की प्रार्थना की।
वसुंधरा राजे सुबह त्रिपुरा सुंदरी पहुंची। यहां उन्होंने पं. निकुंज मोहन पंड्या के आचार्यत्व में पूजा अर्चना की। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष लाभचंद पटेल, हकरू मईडा, प्रधान बलवीर रावत, राजेश कटारा, नरेंद्र वैष्णव, मुकेश शर्मा, दीपसिंह वसुनिया, धर्मेंद्र राठौड़, पूंजीलाल गायरी, मीडिया प्रभारी संजय पंड्या, राजेंद्र गहलोत, करणीसिंह राठौड़, बलवंत पंचाल, पीयूष कलाल, अनिल गहलोत आदि उपस्थित रहे। पूजा-अर्चना के बाद वे हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर गईं। गौरतलब है कि राजे दो दिन के वागड़ दौरे पर रही। गुरुवार को उन्होंने डूंगरपुर के पुनाली में सभा की। इसके बाद बांसवाड़ा के परतापुर और जिला मुख्यालय पर चुनावी सभा को संबोधित किया था। इसके बाद उन्होंने रात्रि विश्राम बांसवाड़ा में ही किया। पार्टी पदाधिकारियों से चुनाव के संबंध में चर्चा भी की।