बांसवाड़ा

All India Archery Competition : बांसवाड़ा में लगा धनुर्धरों का मेला, 14 राज्यों के 168 तीरंदाज साध रहे निशाना

All India Archery Competition : 35वीं अखिल भारतीय तीरंदाजी स्पर्धा में बांसवाड़ा में खेल स्टेडियम के तीरंदाजी मैदान में इन दिनों 14 राज्यों के 168 तीरंदाज अपनी प्रतिभा दिखाने को कमर कस चुके हैं।

बांसवाड़ाOct 19, 2024 / 11:37 am

Sanjay Kumar Srivastava

All India Archery Competition : बांसवाड़ा में खेल स्टेडियम के तीरंदाजी मैदान में इन दिनों 14 राज्यों के 168 तीरंदाज अपनी प्रतिभा दिखाने को कमर कस चुके हैं। देश के चारों कोनों से आए ये तीरंदाज विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित 35वीं अखिल भारतीय तीरंदाजी स्पर्धा का हिस्सा बनेंगे। अंडर 14, अंडर 17 और अंडर 19 आयु वर्ग की इस राष्ट्रीय स्पर्धा के तहत तीरंदाजी के कपाउंड, इंडियन और रिकर्व राउंड की स्पर्धाएं कराई जा रही हैं। जिला सचिव ललित कुमार दवे ने बताया कि प्रतियोगिता के तहत 113 बालक और 55 बालिकाएं हैं। तीन दिवसीय स्पर्धा के तहत शुक्रवार को पहले दिन सभी आयु वर्ग में रिकर्व और कंपाउंड की स्पर्धाएं कराई गईं।

खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक मंदारेश्वर परिसर में किया गया। कार्यक्रम में बतौर अतिथि उपस्थिति पूर्व मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीया ने भारत के विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिभागियों और अभिभावकों से बांसवाड़ा की भौतिक और सांस्कृतिक आभा को साझा किया। विद्या भारती राजस्थान क्षेत्र के सह संगठन मंत्री गोविंद कुमार ने कहा कि तीरंदाजी का यह खेल हमें जीवन में भी अपने लक्ष्य के प्रति तटस्थ रहने की सीख प्रदान करता है। इससे पूर्व अतिथियों का उपरणा एवं तिलक द्वारा स्वागत विद्या भारती चित्तौड़ प्रांत के प्रांत सचिव मानेंग पटेल, जनजाति समिति के क्षेत्रीय सचिव नारायण लाल गमेती सहित कई लोगों ने किया। क्षेत्रीय खेल प्रमुख सत्यनारायण मिश्रा ने भैया-बहिनों को खेल से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। आभार कोषाध्यक्ष भूदेव भट्ट ने व्यक्त किया।
यह भी पढ़ें

Weather Update : ठंड ने दी दस्तक, जानें 19-20-21-22 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम

इन राज्यों से आए तीरंदाज

1- राजस्थान
2- मध्य प्रदेश
3- झारखंड
4- आसाम
5- उत्तराखंड
6- तमिलनाडू
7- उत्तर प्रदेश
8- हरियाणा
9- दिल्ली
10- केरला
11- छत्तीसगढ़
12- तेलंगाना
13- बिहार
14- पंजाब

इन्होंने ने भी प्रतिभाओं को किया प्रोत्साहित

कार्यक्रम में बतौर अतिथि उपस्थित रहे विद्या भारती संस्थान अध्यक्ष रमेश बृजवासी, जिनेन्द्र जैन, भाजपा जिला अध्यक्ष लाभचंद्र पटेल, अतिरिक्त जिला कलक्टर अभिषेक गोयल, विद्या भारती क्षेत्रीय सह मंत्री राकेश डामोर और तीरंदाजी खेल संयोजिका बिंदु शर्मा ने खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित किया।
यह भी पढ़ें

Video : रेलवे की नई व्यवस्था, रिजर्वेशन नियमों में किया बड़ा बदलाव

Hindi News / Banswara / All India Archery Competition : बांसवाड़ा में लगा धनुर्धरों का मेला, 14 राज्यों के 168 तीरंदाज साध रहे निशाना

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.