बैंगलोर

मतदान करना हर नागरिक का कर्तव्य: मुणोत

जीतो लेडीज विंग, बेंगलूरु नॉर्थ का आयोजन

बैंगलोरApr 14, 2024 / 03:59 pm

Santosh kumar Pandey

बेंगलूरु. जीतो चेप्टर, बेंगलूरु के अंतर्गत जीतो लेडीज विंग बेंगलूरु नॉर्थ की ओर से मतदान पर्व-अपना गर्व कार्यक्रम जीतो कार्यालय राजाजीनगर में अध्यक्ष बिन्दु रायसोनी के नेतृत्व में आयोजित हुआ। मुख्य वक्ता समाज सेवी महेंद्र मुणोत ने कहा कि मतदान करना हर नागरिक का परम कर्तव्य है। यह हमारे सबसे महत्वपूर्ण अधिकारों में से एक है। इससे सरकार में अपनी बात कहने और अपने हितों का प्रतिनिधित्व करने वाले अधिकारियों को चुनने का एक तरीका है। पूर्व कॉर्पोरेटर कविता जैन ने कहा कि मतदान करने में कोई भी नारी पीछे ना रहे।
उन्होंने उपस्थित सभी सदस्यों को इस अभियान को चलाने के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा पहले मतदान फिर जलपान की नीति अपनाएं ताकि ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान कर सकें। मुख्य वक्ता एवं अतिथि का परिचय एवं संयुक्त संचालन संयोजिका सुमन सिंघवी एवं सह-संयोजिका जिग्ना कपासी ने किया। कार्यसमिति सदस्य मीना बडेरा, सूर्यकला सियाल, संगीता नागोरी, सारिका, जयंती, ख़ुशबू, अंजू, पिंकी, लेखा गांधी, कविता सिंघवी, रेशमी मेहता का सहयोग रहा। अध्यक्ष बिन्दु रायसोनी ने स्वागत किया। कार्यसमिति सदस्य साधना धोका ने धन्यवाद दिया।

Hindi News / Bangalore / मतदान करना हर नागरिक का कर्तव्य: मुणोत

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.