scriptकलह से तंग आकर मां ने 6 साल के मूक बच्चे को मगरमच्छ से भरी नदी में फेंका | Patrika News
बैंगलोर

कलह से तंग आकर मां ने 6 साल के मूक बच्चे को मगरमच्छ से भरी नदी में फेंका

सावित्री के अनुसार उसका पति रवि अक्सर बड़े बच्चे को लेकर उससे झगड़ा करता था। कथित तौर पर, शनिवार रात बच्चे को लेकर एक बार फिर तीखी बहस के बाद व्यथित सावित्री ने अपने बेटे विनोद को ले जाकर पास की नदी में फेंक दिया।

बैंगलोरMay 05, 2024 / 11:37 pm

Sanjay Kumar Kareer

croc-river
बेंगलूरु . एक मूक बच्चे को लेकर उसके पिता की रोज रोज की कलह से तंग आकर बच्चे की मां ने एक खतरनाक कदम उठाया, जिससे बच्चे की जान चली गई। पति की हरकतों से नाराज महिला ने अपने 6 वर्षीय मूक बच्चे को मगरमच्छ से भरी नदी में फेंक दिया, जिससे बच्चे की मौत हो गई। दांडेली ग्रामीण पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने रविवार को मगरमच्छों द्वारा आधा खाया गया बच्चे का शव बाहर निकाला।
किराए के मकान में रहने वाले रवि कुमार और सावित्री के दो बेटे थे। जिनमें से बड़ा छह साल का गूंगा था और ढाई साल का दूसरा लडक़ा स्वस्थ है। सावित्री के अनुसार उसका पति रवि अक्सर बड़े बच्चे को लेकर उससे झगड़ा करता था। कथित तौर पर, शनिवार रात बच्चे को लेकर एक बार फिर तीखी बहस के बाद व्यथित सावित्री ने अपने बेटे विनोद को ले जाकर पास की नदी में फेंक दिया।
घटना का पता चलने पर पड़ोसियों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। दांडेली ग्रामीण पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर बच्चे की तलाश शुरू की। उनके प्रयासों और गोताखोरों की मदद के बावजूद वे सुबह तक उसका पता लगाने में असमर्थ रहे। अधिकारियों के मुताबिक, शाम करीब 7 बजे सावित्री रवि शिरांडी ने अपने बेटे विनोद को उसके घर के पीछे बहने वाली नदी में फेंक दिया। अंधेरे में खराब दृश्यता के कारण अधिकारियों को बचाव अभियान बंद करना पड़ा।
रविवार सुबह उन्होंने शव बरामद किया। बच्चे के शरीर पर कई चोटें पाई गईं, उसका एक हाथ गायब था और शरीर पर कई जगह काटने के निशान थे, जो उस पर मगरमच्छ के हमलों का संकेत दे रहे थे। पुलिस ने मां और पिता रवि कुमार (41) दोनों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है।

Hindi News/ Bangalore / कलह से तंग आकर मां ने 6 साल के मूक बच्चे को मगरमच्छ से भरी नदी में फेंका

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो