scriptस्मार्ट सिटी योजना के तहत हो रहा है स्टेडियम का विकास | The stadium is being developed under the Smart City Scheme | Patrika News
बैंगलोर

स्मार्ट सिटी योजना के तहत हो रहा है स्टेडियम का विकास

तीन चरणों में 44.31 करोड़ की लागत से किया जाएगा सुविधाओं का विकास

बैंगलोरMay 30, 2020 / 03:26 pm

Ram Naresh Gautam

स्मार्ट सिटी योजना के तहत हो रहा है स्टेडियम का विकास

स्मार्ट सिटी योजना के तहत हो रहा है स्टेडियम का विकास

शिवमोग्गा. शिवमोग्गा शहर के बीचोंबीच स्थित नेहरू स्टेडियम को स्मार्ट सिटी योजना के तहत विकसित किया जा रहा है।

स्टेडियम में 3 चरणों मे कुल 44.31 करोड़ रुपए की लागत से विकास कार्य करवाया जा रहा है। स्टेडियम में पहले चरण का निर्माण कार्य चल रहा है।
दूसरे चरण में 33 करोड़ रुपये लागत वाले निर्माण कार्य को क्रियान्वित करने की दिशा में तैयारियों पर मंथन चल रहा है।

यह जानकारी निगम आयुक्त व स्मार्ट सिटी प्रबंधक चिदानंद एस. वटारे ने गुरुवार को दी। वे स्टेडियम का दौरा करने के उपरांत संवाददाताओं के सवालों का जवाब दे रहे थे।
उन्होंने कहा कि पहले चरण में 4.96 करोड़ रुपए की लागत का निर्माण कार्य चल रहा है।

इसमें बेरियर की दीवार के साथ-साथ जल-मल निकास प्रणाली, रॉक सुधार, टेनसिल रूफिंग, वॉलीबॉल मैदान को विकसित करने सहित स्टेडियम के प्रवेश द्वार पर मंच का निर्माण किया जा रहा है। अब तक 2.20 करोड़ रुपए का काम पूर्ण हो चुका है।
तैयारियां जोरों पर
दूसरे चरण के विकास के लिए भी तैयारियां कर ली गई हैं। इस चरण में 33 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इसमें 1.48 करोड़ रुपए की लागत से स्टेडियम के चारों ओर कंपाउंड का निर्माण किया जाएगा।
शौचालयों के. ब्लॉक निर्माण पर 1.05 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। पवेलियन ब्लॉक के निर्माण के लिए 5 करोड़ रुपए की राशि सुरक्षित रखी गई है।

इसके अलावा पोडियम इमारत में अंतरराष्ट्रीय स्तर के हॉकी मैदान का निर्माण किया जा रहा है। इसको विकसित करने में 13 करोड़ रुपए की राशि खर्च की जाएगी।

Hindi News / Bangalore / स्मार्ट सिटी योजना के तहत हो रहा है स्टेडियम का विकास

ट्रेंडिंग वीडियो