14 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तेरापंथ भवन में होममेड वस्तुओं की प्रदर्शनी

राजाजीनगर महिला मंडल का आयोजन

less than 1 minute read
Google source verification
तेरापंथ भवन में होममेड वस्तुओं की प्रदर्शनी

तेरापंथ भवन में होममेड वस्तुओं की प्रदर्शनी

बेंगलूरु. तेरापंथ महिला मंडल राजाजीनगर की ओर से "श्री उत्सव" का आयोजन किया गया। उद्घाटन मुख्य अतिथि बेसकॉम की एक्सइएन प्रिया जगनावर, डॉ. मनीषा चोपड़ा एवं आईपीएस अधिकारी जिनेंद्र खानागावी व महिला मंडल अध्यक्ष चेतना वेदमूथा ने किया। अध्यक्ष चेतना वेदमूथा ने स्वागत करते हुए सभी से मिले सहयोग की सराहना की। मुख्य अतिथि प्रिया जगनावर का परिचय कोषाध्यक्ष सोनल मेहता ने एवं डॉ. मनीषा चोपड़ा का परिचय सहमंत्री सुमन वेदमूथा ने दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व महामंत्री अखिल भारतीय तेरांपथ महिला मंडल की वीणा बैद, कार्यसमिति सदस्य मधु कटारिया, महासभा से प्रकाशचंद लोढ़ा, तेरापंथ सभा अध्यक्ष रोशनलाल कोठारी, तेयुप अध्यक्ष मनोज मेहता, सुनील बाफना ने विचार व्यक्त करते हुए महिला मंडल के इस आयोजन की सराहना की। श्री उत्सव में बहनों द्वारा हस्त निर्मित व होममेड वस्तुओं की 29 स्टॉल से सुसज्जित प्रदर्शनी का तेरापंथ सभाभवन राजाजीनगर में आयोजन हुआ। श्री उत्सव का यह आयोजन महिला सशक्तिकरण का एक सुंदर उपक्रम है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं प्रायोजक परिवार व पदाधिकारी एवं मीडिया प्रभारियों का सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम की संयोजिका सुनीता कोठारी ने सभी बहनों के साथ अथक श्रम किया। कार्यक्रम का संचालन सहमंत्री लता नवलखा ने किया। इस अवसर पर बजरंग जैन अभातेमम परामर्शक लता जैन, प्रवीण नाहर, धर्मेंद्र बरलोटा, सतीश पोरवाड़, अमित वेदमूथा, अशोक श्रीश्रीमाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उषा चौधरी, मंजू गन्ना, पिंकी टेबा, कविता गादिया, विमला, रीना बाफना आदि उपस्थित थे। वरिष्ठ श्रावक जुगराज श्रीश्रीमाल, उत्तमचंद गन्ना, भेरुलाल बाफना ने इस आयोजन की सराहना की। आभार ज्ञापन महिला मंडल मंत्री सीमा श्रीश्रीमाल ने व्यक्त किया।