बैंगलोर

सुरीले गीतों से सजा स्नेह मिलन समारोह

जैन सिवांची मालाणी तेरापंथ संघ का आयोजन

बैंगलोरApr 13, 2024 / 09:16 pm

Santosh kumar Pandey

बेंगलूरु. जैन सिवांची मालाणी तेरापंथ संघ, बेंगलूरु का होली स्नेह मिलन तावरेकेरे स्थित रिजोर्ट में आयोजित हुआ। हुआ। सन्नी रांका व राहुल मेहता ने सुरीले गीतों की प्रस्तुति दी। बच्चों एवं महिलाओं के लिए आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। प्रायोजक परिवारों का सम्मान किया गया ।
कार्यक्रम के दूसरे चरण में संगठन का वार्षिक अधिवेशन हुआ। अध्यक्ष रतन संकलेचा ने स्वागत किया। मंत्री धर्मेश कोठारी ने वर्षभर में किए गए कार्यों की जानकारी दी। कोषाध्यक्ष यशवंत जीरावला ने आय-व्यय का ब्यौरा दिया जिसे सर्व सम्मति से पारित किया गया। इसके बाद हुए चुनाव में चुनाव अधिकारी प्रकाश करण ने ताराचंद बुरड को वर्ष 2024-26 के लिए सर्वसम्मति से अध्यक्ष घोषित किया। संचालन उपाध्यक्ष पुष्पराज चोपड़ा व मंत्री धर्मेश कोठारी ने किया। संगठन मंत्री रमेश सालेचा ने आभार जताया। सहमंत्री रितेश बागरेचा, कार्यसमिति सदस्य मुकेश संकलेचा, राजेन्द्र गोलेछा, कल्पेश गोलेछा, हितेश चोपड़ा, प्रकाश सालेचा, अभिषेक संकलेचा, कमलेश भंसाली का विशेष सहयोग रहा।

Hindi News / Bangalore / सुरीले गीतों से सजा स्नेह मिलन समारोह

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.