बैंगलोर

चंद्रमा से लाएंगे 2 से 3 किलो मिट्टी के नमूने

चंद्रयान-4 के होंगे 5 हिस्से, दो बार में मिशन होगा लांच, कई चरणों में पूरा होगा मिशन

बैंगलोरOct 05, 2024 / 06:45 pm

Rajeev Mishra

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने चंद्रयान-4 मिशन की रूपरेखा तैयार कर ली है। चंद्रयान-4 के 5 मॉड्यूल होंगे जिन्हें दो हिस्से में लांच किया जाएगा। दोनों मिशन इसरो अपने अत्याधुनिक प्रक्षेपण यान एलवीएम-3 से लांच करेगा। इस मिशन को लांच करने के लिए दो एलवीएम-3 का प्रयोग होगा और मिशन पर कुल 2104.06 करोड़ रुपए की लागत आएगी।
इसरो ने कहा है कि, चंद्रयान-4 मिशन में कुल 5 मॉड्यूल होंगे। एसेंडर मॉड्यूल (एएम), डिसेंडर मॉड्यूल (डीएम), री-एंट्री मॉड्यूल (आरएम), ट्रांसफर मॉड्यूल (टीएम) और प्रोपल्शन मॉड्यूल (पीएम)। इन्हें दो हिस्सों में बांटकर लांच किया जाएगा और दोनों हिस्से पृथ्वी की कक्षा में जुडक़र एकसाथ चंद्रमा की ओर रवाना होंगे। दोनों हिस्से एलवीएम-3 से लांच किए जाएंगे। डिसेंडर और एसेंडर मॉड्यूल एक हिस्से में होंगे बाकी तीन मॉड्यूल दूसरे हिस्से में होंगे।
ऐसे पूरा होगा चंद्रयान-4 मिशन:

Hindi News / Bangalore / चंद्रमा से लाएंगे 2 से 3 किलो मिट्टी के नमूने

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.