bell-icon-header
बांदा

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन की दर्दनाक मौत, सीसीटीवी फुटेज से वाहन के पहचान का प्रयास

Unknown vehicle collides with bike, tragic accident बांदा में अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन बाइक सवार की मौत हो गई है। जबकि एक घायल है। एसपी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से अज्ञात वाहन के संबंध में जानकारी प्राप्त की जा रही है।

बांदाSep 23, 2024 / 06:34 pm

Narendra Awasthi

Unknown vehicle collides with bike, tragic accident उत्तर प्रदेश के बांदा में हुए दर्दनाक हादसे में तीन बाइक सवारों की दर्दनाक मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने समझाने का प्रयास किया। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझने का प्रयास किया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। जिसके माध्यम से वाहन की जानकारी की जायेगी। ‌घटना नरैनी कोतवाली क्षेत्र का है।
यह भी पढ़ें:

Unknown vehicle collides with bike, tragic accident कोतवाली क्षेत्र के छनिहा पुरवा-लहुरेता गांव के बीच तेज रफ्तार अनियंत्रित मिनी ट्रक में बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जिसमें मनोज, विजय बहादुर और प्रभु दयाल शामिल है। जबकि रामबाबू पुत्र कमतू घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए नरैनी सीएचसी में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए और शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया।

क्या कहते हैं‌ एसपी?

Unknown vehicle collides with bike, tragic accident पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर 3 बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि एक घायल हो गया है। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर 112 और एंबुलेंस पहुंच गई। सभी को अस्पताल आया गया। अज्ञात वाहन के विषय में जानकारी प्राप्त करने से लिए क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। उन्होंने बताया कि एक ही मोटरसाइकिल पर चारों लोग जा रहे थे। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Hindi News / Banda / अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन की दर्दनाक मौत, सीसीटीवी फुटेज से वाहन के पहचान का प्रयास

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.