परिजनों ने बताया कि वृंदावन को 3 दिन से बुखार आ रहा था। इलाज चल रहा था, लेकिन इन्होंने शुक्रवार रात दम तोड़ दिया। दाह संस्कार के लिए मुक्तिधाम ले गए, जहां शरीर मे हलचल दिखी, जिस कारण इन्हें अस्पताल लेकर आये थे।
इस वजह से शरीर में हुई हलखचल
इस वजह से शरीर में हुई हलखचल
इस मामले में एक डॉक्टर ने बताया कि, ‘किसी भी व्यक्ति की मौत होने पर शरीर का धीरे धीरे तापमान घटता है। शरीर में गैस होने पर मुंह और नाक से निकलती रहती है। जिस कारण शरीर की मांसपेशियां हलचल करती रहती है। ऐसा कई बार देखा गया है। परिजन गैस निकलने के कारण शरीर में हलचल देख जीवित समझ लाये थे, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद परिजन ले गए और दाह संस्कार कर दिया।’