बलरामपुर

CM yogi: सीएम योगी ने इन 10 बिंदुओं को लेकर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश, चिन्हित होंगे जिले के टॉप टेन माफिया

CM yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को बलरामपुर पहुंचे। अधिकारियों के साथ बैठक कर 10 महत्वपूर्ण बिंदुओं पर अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए।

बलरामपुरOct 10, 2024 / 02:40 pm

Mahendra Tiwari

अधिकारियों के साथ समीक्षा करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

CM yogi: बलरामपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था और विकास योजनाओं को लेकर समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से कहा कि नई सड़क और पुल निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार करके शासन को भेजें। तत्काल पैसा मिलेगा। राप्ती नदी से आने वाली बाढ़ के स्थाई समाधान तथा जिले के टॉप टेन माफिया की सूची बनाकर कड़ी कार्रवाई करने तथा मां पाटेश्वरी राज्य विश्वविद्यालय का निर्माण समय से पूरा करने का निर्देश दिया।
CM yogi : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बलरामपुर में कानून व्यवस्था तथा विकास परख योजनाओं महत्वपूर्ण परियोजनाओं के स्थित पर चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि बलरामपुर जिले का अधिकांश क्षेत्र बाढ़ प्रभावित है। बाढ़ को रोकने के लिए स्थाई समाधान निकाला जाए। इसके लिए राप्ती नदी को चैनेलाइज किए जाने का प्रयास किया जाए। उन्होंने कहा कि जिले के सभी संपर्क मार्ग अच्छी स्थिति में हो नई सड़क सेतु के लिए जनप्रतिनिधिगण के साथ प्रस्ताव बनाकर भेजे। शासन से तुरंत धनराशि प्रदान की जाएगी।
उन्होंने थारू जनजाति को योजनाओं से संतृप्त किए जाने को लेकर विशेष कैंप लगाए जाने का निर्देश दिया। कहा कि सभी पात्रों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जाए। उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत खोदी गई सड़कों को तत्काल दुरुस्त किए जाने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत पाइप डालने का कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाए। जिले में भूमि चिन्हित करते हुए नए बृहद गोवंश संरक्षण केंद्र बनाए जाने एवं कंप्रेस्ड बायो गैस इत्यादि का उत्पादन भी किए जाने का निर्देश दिया।

CM Yogi: राजस्व वादों का अभियान चलाकर निस्तारण करें

मुख्यमंत्री ने कहा कि 5 वर्ष से पुराने कोई भी राजस्व वाद लंबित न रहे। पुलिस एवं राजस्व की संयुक्त टीम गांव में जाकर राजस्व वादों का निस्तारण करे। उन्होंने जिले को प्लास्टिक मुक्त किए जाने का निर्देश दिया। कहा कि ग्रामों एवं शहरों में विशेष साफ सफाई का अभियान चलाया जाए। ग्राम एवं शहरों में ड्रेनेज की बेहतर व्यवस्था हो तथा स्ट्रीट लाइट सही हो। उन्होंने राजस्व प्राप्ति बढ़ाए जाने का निर्देश दिया। जिले में औद्योगिक गतिविधियां बढ़ाए जाने,निवेश के प्रस्तावों को बढ़ाए जाने, रोजगार सृजन की स्थिति को आगे बढ़ाए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जनपद में प्लेज पार्क स्थापित किया जाए। तथा नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाए। बलरामपुर जिले में औद्योगिक गतिविधियों एवं रोजगार को आगे ले जाते हुए आय के स्रोत बढ़ाते हुए जिले की प्रति व्यक्ति आय बढ़ाने के निर्देश दिया।

CM yogi: धार्मिक भावनाएं भड़काने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए

सीएम योगी ने कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान दुर्गा पूजा रामलीला आदि को सकुशल रूप से संपन्न कराए जाने का निर्देश दिया। त्योहारों के दौरान धार्मिक भावनाएं भड़काने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि मजिस्ट्रेट एवं पुलिस संयुक्त रूप से पेट्रोलिंग की जाए। महिला सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतें जाने का निर्देश दिया।

CM yogi: जिले के टॉप टेन अपराधी चिन्हित कर करें कड़ी कार्रवाई, सोशल मीडिया पर रखें पैनी नजर

मुख्यमंत्री ने जिले के टॉप 10 माफिया को चिन्हित करते हुए कड़ी कार्रवाई किए जाने का निर्देश दिया। व्यापारिक प्रतिष्ठान, स्कूल ,कॉलेज आदि पर सीसीटीवी कैमरा अवश्य लगा हो। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म आदि पर कड़े निगरानी रखे जाने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया। एवं कार्य में तेजी लाते हुए गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध से कार्य पूर्ण किए जाने का निर्देश दिया गया। इसके बाद मेडिकल कॉलेज (सैटलाइट सेंटर)का निरीक्षण किया। एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

संबंधित विषय:

Hindi News / Balrampur / CM yogi: सीएम योगी ने इन 10 बिंदुओं को लेकर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश, चिन्हित होंगे जिले के टॉप टेन माफिया

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.