scriptRamanujganj Robbery case: डकैतों का तीसरे दिन भी नहीं लगा सुराग, हाई स्पीड में बाइक दौड़ाते पार कर लिया था बॉर्डर | Ramanujganj robbery case: dacoits not arrested now | Patrika News
बलरामपुर

Ramanujganj Robbery case: डकैतों का तीसरे दिन भी नहीं लगा सुराग, हाई स्पीड में बाइक दौड़ाते पार कर लिया था बॉर्डर

Ramanujganj robbery case: रामानुजगंज स्थित राजेश ज्वेलर्स से 5 करोड़ के सोने की डकैती का मामला, बलरामपुर व गढ़वा की पुलिस छान रही है खाक

बलरामपुरSep 13, 2024 / 07:24 pm

rampravesh vishwakarma

Ramanujganj robbery case

Investigation team in Rajesh jewellers

रामानुजगंज. Ramanujganj robbery case: राजेश ज्वेलर्स में 11 सितंबर को हुई 5 करोड़ के सोने की डकैती के आरोपी तीसरे दिन भी नहीं पकड़े जा सके। हालांकि बलरामपुर व झारखंड की गढ़वा पुलिस आरोपियों की तलाश में जोर-शोर से लगी हुई है, लेकिन मोस्ट वांटेड बुकिया गैंग तक उनके हाथ नहीं पहुंच सके हैं। पुलिस का कहना है कि ज्वेलर्स दुकान में डकैती (Ramanujganj robbery case) के बाद डकैतों ने हाईस्पीड में बाइक दौड़ाई थी। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि भीड़भाड़ वाला इलाका होने के बावजूद 1 मिनट के भीतर ही वे छत्तीसगढ़ बॉर्डर क्रॉस कर झारखंड की सीमा में प्रवेश कर गए थे।
Ramanujganj robbery case
Accused escaped from bike
रामानुजगंज स्थित राजेश ज्वेलर्स में 11 सितंबर को दिनदहाड़े बाइक सवार 5 डकैतों ने 5 करोड़ से ज्यादा के सोने की ज्वेलरी की डकैती (Ramanujganj robbery case) की और पलक झपकते ही नगर से फरार हो गए थे। वारदात में झारखंड के बुकिया गैंग का हाथ होने की बात पुलिस कह रही है।
इधर बलरामपुर एसपी राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में पुलिस की 5 टीमें झारखंड पुलिस से समन्वय स्थापित कर आरोपियों के ठिकाने पर दबिश दे रही है। 3 दिन बाद भी पुलिस को उनका क्लू नहीं मिल सका है, इसके बावजूद पुलिस का दावा है कि वह जल्द ही डकैती में शामिल बुकिया गैंग के सरगना मोनू सोनी व उसके साथियों को दबोच लेगी।
यह भी पढ़ें

Robbery in Jewellers shop: राजेश ज्वेलर्स से 5 करोड़ के सोने की डकैती में है बुकिया गिरोह का हाथ, झारखंड में गैंग है मोस्ट वान्टेड

Ramanujganj robbery case: रेकी किए जाने की संभावना

वारदात (Ramanujganj robbery case) को जिस प्रकार से अंजाम दिया गया, उससे स्पष्ट है कि डकैतों द्वारा कई दिन पहले से घटना की रेकी की गई होगी। यही वजह है कि वे वारदात को अंजाम देकर बड़ी सफाई से यहां से निकल गए। पुलिस की लाख कोशिशों के बाद भी वे पकड़ से दूर हैं।

सोने की ज्वेलरी गलाने का अंदेशा

नगरवासियों में इस बात को लेकर भी चर्चा हो रही है कि समय बीतने के साथ डकैतों द्वारा कहीं सोने को गला न दिया गया हो। उसे खपाने की पूरी कोशिश आरोपियों (Ramanujganj robbery case) द्वारा की जा रही होगी। उनका मानना है कि यदि पुलिस जल्द ही उन्हें गिरफ्तार नहीं करती है तो उनसे सोने की ज्वेलरी बरामद करना काफी मश्किल हो जाएगा।
Ramanujganj robbery case
Dacoits bike
हालांकि आरोपियों की खोजबीन में छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम प्रतिदिन झारखंड जा रही है। वहीं एक-दो टीमें झारखंड में ही स्थाई रूप से रह कर खोजबीन में लगी हुई हैं।

यह भी पढ़ें

CG political news: टीएस बोले- सोचा था 1 साल बाद ही विष्णुदेव सरकार के काम पर टिप्पणी करूंगा, लेकिन होना पड़ा विवश, जानिए क्या कहा…

मोनू का भाई लूट कांड में रांची जेल में है बंद

डकैती (Ramanujganj robbery case) का मास्टर माइंड व बुकिया गिरोह का सरगना मोनू सोनी उर्फ राज सोनी उर्फ बुकिंग पर लूट व डकैती के कई मामले दर्ज हैं। वहीं उसका भाई सोनू सोनी भी लूट कांड में इन दिनों रांची जेल में बंद है।
Ramanujganj robbery case
Bukiya gang leader Monu Soni

दुकान में घुसते ही शुरु कर दी थी मारपीट

डकैती को काफी शातिराना अंदाज में आरोपियों ने अंजाम दिया था। दुकान में घुसते ही मुख्य आरोपी मोनू सोनी ने दहशत फैलाने राजेश ज्वेलर्स के संचालक राजेश सोनी से मारपीट शुरु कर दी थी।
जबकि गिरोह के 2 सदस्य सोने की ज्वेलरी समेटने में लगे थे। 15 मिनट के भीतर वारदात को अंजाम देकर वे नगर के सबसे व्यस्त रोड से निकलने में कामयाब रहे। जबकि कन्हर पुल पर भी अधिकांश समय जाम की स्थिति बनी रहती है।

Hindi News/ Balrampur / Ramanujganj Robbery case: डकैतों का तीसरे दिन भी नहीं लगा सुराग, हाई स्पीड में बाइक दौड़ाते पार कर लिया था बॉर्डर

ट्रेंडिंग वीडियो