26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Remedies for Joint Pain: सर्दियों में जोड़ों के दर्द का कारण क्या है, जानिए बचाव के क्या-क्या है उपाय

Remedies for Joint Pain: सर्दियों में जोड़ों का दर्द (Joint Pain) बढ़ जाता है। कुछ लोगों में गठिया (Arthritis) की वजह से सर्दियों में जोड़ों का दर्द बढ़ता है। इसके अलावा सर्दियों में Vitamin-D की कमी के कारण भी जोड़ों के दर्द और हड्डियों में अकड़ आने लगती है।

2 min read
Google source verification
Remedies for Joint Pain

Remedies for Joint Pain: सर्दियों में जोड़ों के दर्द का कारण क्या है, जानिए बचाव के क्या-क्या है उपाय

भाटापारा. Remedies for Joint Pain: सर्दियों में जोड़ों का दर्द (Joint Pain) बढ़ जाता है। कुछ लोगों में गठिया (Arthritis) की वजह से सर्दियों में जोड़ों का दर्द बढ़ता है। इसके अलावा सर्दियों में Vitamin-D की कमी के कारण भी जोड़ों के दर्द और हड्डियों में अकड़ आने लगती है। हड्डियों में दर्द की समस्या से बचने के लिए कुछ आसान घरेलू उपाय (Home Remedies) करते रहना चाहिए। यह बात नगर के फिजियोथैरेपिस्ट डॉक्टर सुधाकर शर्मा ने कही है।

उन्होंने आगे बताया कि सर्दियों में गठिया का दर्द लोगों को बहुत सताता है। हालांकि कुछ लोगों में गठिया न होने के बाद भी जोड़ों का दर्द होने लगता है। किसी-किसी को पुरानी चोट की वजह से भी सर्दियों में जोड़ों का दर्द होता है। इसके अलावा आर्थराइटिस की वजह से भी ठंड के मौसम में जोड़ों का दर्द बढ़ जाता है। विटामिन डी की कमी की वजह से हड्डियों में दर्द की परेशानी हो सकती है। तो सर्दियों में जोड़ों के दर्द के कई कारण हो सकते हैं। लेकिन इस दर्द की समस्या से बचा भी जा सकता है। डॉक्टर सुधाकर शर्मा ने ठंड में जोड़ों के दर्द से बचने के लिए अनेक उपाय बताए हैं।

ठंड या सर्दियों में जोड़ों के दर्द का कारण
हेल्थ एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स के अनुसार जोड़ों का दर्द तापमान की कमी की वजह से होता है। ठंड के मौसम में रक्तवाहिनियों या ब्लड वेसल्स में सिकुड़न आने लगती है। इसकी वजह से जोड़ों के आस-पास खून का तापमान बहुत कम हो जाता है। इसकी वजह से जोड़ों में अकड़न और दर्द होने लगता है।

- संतुलित भोजन या हेल्दी डाइट के साथ नियमित तौर पर एक्सरसाइज करनी चाहिए। जो लोग हैवी एक्सरसाइज नहीं कर सकते हैं, उनको नियमित तौर पर योग और प्राणायाम करना चाहिए।
- शरीर में विटामिन डी की कमी न हो इसके लिए दिन में कम से कम 15 मिनट की धूप लेनी चाहिए। धूप में पूरे शरीर को बिना कपड़ों के रखना चाहिए।
- चप्पल या जूतों के बनावट पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। महिलाओं को सर्दियों में ऊंची हील की सैंडिल से बचना चाहिए।
- अगर बहुत दिनों तक धूप नहीं निकलती है, तो विटामिन डी की कमी से बचने के लिए विटामिन-डी वाले फूड का सेवन करना चाहिए।
- जिन लोगों में विटामिन-डी की कमी होती है उनको डॉक्टर्स की सलाह पर विटामिन-डी की दवा लेनी चाहिए।
- दर्द से बचने के लिए किसी भी जगह पर बहुत देर तक एक ही पोजिशन में नहीं बैठना चाहिए। अगर आप कुर्सी पर बैठकर काम करते हैं, तो एक घंटे के बाद उठकर जरूर टहलें।
- जो लोग गठिया या आर्थराइटिस से परेशान हैं उनको फिजियोथेरेपिस्ट से जरूरी सलाह लेनी चाहिए और बताई गई दवाओं का सेवन अवश्य करना चाहिए।

बड़ी खबरें

View All

बलोदा बाज़ार

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग