bell-icon-header
बालोद

युवा दिवस : शहर में घूम रहे श्वान और बिल्ली के लिए फूड अभियान, घायल गौवंश का करा रहे इलाज

दल्लीराजहरा का डीबी ग्रुप रक्तदान के साथ शहर में घूम रहे श्वान व बिल्ली के लिए डॉग फूड अभियान चला रहे हैं। वहीं बालोद शहर की गौ रक्षा अभियान समिति भी घायल गौवंश का इलाज कर रहे है।

बालोदAug 12, 2024 / 06:39 pm

Chandra Kishor Deshmukh

Youth Day बालोद जिले में कई ऐसे युवा है, जो बेहतर काम कर रहे हैं। इनके कार्य अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा बने हुए हैं। युवा दिवस पर जिले के दो युवा संगठनों के कार्यों के बारे में बताने जा रहे।

बेहतर कार्य के लिए हो चुके हैं सम्मानित

दल्लीराजहरा का डीबी ग्रुप रक्तदान के साथ शहर में घूम रहे श्वान व बिल्ली के लिए डॉग फूड अभियान चला रहे हैं। वहीं बालोद शहर की गौ रक्षा अभियान समिति भी घायल गौवंश का इलाज कर रहे है। इन दोनों ग्रुप से अन्य युवा भी प्रेरित होकर संगठन से निस्वार्थ भाव से जुड़ रहे हैं। दोनों समूहों के बेहतर कार्य के लिए सदस्य कई सम्मान से सम्मानित भी हो चुके हैं।
यह भी पढ़ें

तांदुला जलाशय के मुख्य गेट में लीकेज, मरम्मत के बाद भी हो रहा रिसाव

श्वान व बिल्ली को मिले प्रोटीनयुक्त भोजन

दल्लीराजहरा के डीबी ग्रुप को हर कोई जानता है, ये ग्रुप जरूरतमंदों को रक्तदान करने जिले में प्रसिद्ध है। इनके ग्रुप के लगभग 800 से अधिक सदस्य 7 हजार से अधिक जरूरतमंदों को रक्तदान कर चुके हैं। अब इस ग्रुप ने एक नया अभियान शुरू किया है। अभियान को डॉग फूड नाम दिया है। ग्रुप के सदस्य दीपक कुमार ने बताया कि हमारे ग्रुप ने दल्लीराजहरा शहर में श्वान व बिल्ली के लिए प्रोटीनयुक्त चारे, भोजन की व्यवस्था कर रहे हैं।

अभियान से सबसे अधिक महिलाएं जुड़ रहीं

डीबी समूह की महिलाएं व युवती भी शहर के कुछ चुनिंदा जगहों पर चारे की व्यवस्था कर रहे हैं। एक पाइप में चारा डाल दिया जाता है, जिसे बिल्ली व श्वान अपनी जरूरत के अनुसार खाते है। इस अभियान में सबसे ज्यादा महिलाएं जुड़ रही हैं। बेहतर काम कर रही है। अभियान हर रविवार को चलाया जाता है। अभियान को लोग सराह रहे हैं और जुड़ भी रहे हैं।
यह भी पढ़ें

मां मेरा क्या कसूर.. नेवारीखुर्द में बाड़ी में अपनी नवजात बच्ची को मां ने छोड़ा, पुलिस कर रही जांच

गौरक्षा दल घायल गौवंश का करते हैं इलाज

जिला मुख्यालय का गौरक्षा अभियान समूह कुछ वर्षों से गौ सेवा व गौरक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रहा है। सदस्यों ने सड़क दुर्घटना हो चाहे अन्य कारणों से घायल हुए गौवंश का इलाज करते हैं। समूह अभी तक लगभग 400 से अधिक गौवंश का इलाज कर चुका है।

पशु चिकित्सक भी इलाज में करते हैं सहयोग

अभियान में पशु चिकित्सा विभाग के चिकित्सक भी इलाज में सहयोग करते हैं। इस समूह का गौसेवा के क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए कई सम्मान भी मिल चुका है।

Hindi News / Balod / युवा दिवस : शहर में घूम रहे श्वान और बिल्ली के लिए फूड अभियान, घायल गौवंश का करा रहे इलाज

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.