scriptElephant havoc: बालोद में दंतैल हाथी ने दी दस्तक, दहशत में गुजर रही ग्रामीणों की रात | Tusk elephant knocks in Balod, villagers spend night in terror | Patrika News
बालोद

Elephant havoc: बालोद में दंतैल हाथी ने दी दस्तक, दहशत में गुजर रही ग्रामीणों की रात

Elephant havoc: दंतैल हाथी शुक्रवार रात बालोद वन मंडल के गुरुर वन परिक्षेत्र में पहुंचा। हाथी अब फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है। वन विभाग की टीम निगरानी कर रही है।

बालोदOct 14, 2024 / 03:17 pm

Love Sonkar

Elephant havoc
Elephant havoc: गुरुर वन परिक्षेत्र में फिर दंतैल हाथी ने दस्तक दी है, जिसके कारण वनांचल क्षेत्र के ग्रामीण दहशत में रात गुजारने को मजबूर हैं। वहीं किसान धान की फसल को लेकर चिंतित हैं। वन विभाग ने मुनादी करवाकर लोगों को सतर्क व सुरक्षित रहने की सलाह दी है। सीमावर्ती धमतरी जिले को पार कर दंतैल हाथी शुक्रवार रात बालोद वन मंडल के गुरुर वन परिक्षेत्र में पहुंचा। हाथी अब फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है। वन विभाग की टीम निगरानी कर रही है।
यह भी पढ़ें CG News: सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ दंतैल हाथी, 2 दिनों से घूम रहा.. वन विभाग अलर्ट

इन गांवों को किया गया अलर्ट

दंतैल हाथी गुरुर वन परिक्षेत्र के कक्ष क्रमांक आरएफ 11 व 25 अंतर्गत विचरण कर रहा है, जिससे ग्राम जगतरा, सोहतरा, बिच्छीबहरां, खैरडिगी, धानापुरी, ओडेनाडीह, कारियाटोला, चूल्हापथरां, कंकालीन, भेजमैदानी, नारागांव रूपुटोला, हितेकसा, नगझर, मंगचुवा, पेटेचुवा सहित दर्जनों गांवों को अलर्ट किया गया है।

ग्रामीणों से जंगल में नहीं जाने की अपील

गांवों में मुनादी कराई गई है। ग्रामीणों को जंगल नहीं जाने, हाथी विचरण क्षेत्र से रात्रि में सफर नहीं करने सहित सुरक्षित रहने और एक दूसरे को सचेत करने के साथ हाथी दिखने पर नजदीकी वन कर्मचारी को सूचना देने की अपील की जा रही है।

फसलों को पहुंचाया नुकसान, जनहानि नहीं

वन विभाग के अनुसार दंतैल हाथी की पहचान एम ई 3 के रूप में की गई है, जिसने शुक्रवार रात दस्तक दी। विचरण के दौरान फसलों को रौंद कर नुकसान पहुंचाया गया है, लेकिन जन हानि या मकानों को नुकसान नहीं पहुंचाया गया है।

Hindi News / Balod / Elephant havoc: बालोद में दंतैल हाथी ने दी दस्तक, दहशत में गुजर रही ग्रामीणों की रात

ट्रेंडिंग वीडियो