उल्लेखनीय है कि जिले में समर्थन मूल्य पर 108137 किसानों से 58 लाख 50 हजार 606 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। इन किसानों से 1277 करोड़ 18 लाख रुपए से अधिक राशि की धान की खरीदी की गई है। इनमें से 878 करोड़ 37 लाख रुपए का ही किसानों को सफल भुगतान हो पाया है। शेष राशि का अभी भी भुगतान नहीं हो पाया है। जिसके कारण किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।