scriptजयंती पर संत रविदास की प्रतिमा का हुआ अनावरण | Statue of Sant Ravidas unveiled on Jayanti | Patrika News
बालाघाट

जयंती पर संत रविदास की प्रतिमा का हुआ अनावरण

जिले में धूमधाम से मनाई गई संत रविदास जयंती

बालाघाटFeb 16, 2022 / 10:05 pm

Bhaneshwar sakure

जयंती पर संत रविदास की प्रतिमा का हुआ अनावरण

जयंती पर संत रविदास की प्रतिमा का हुआ अनावरण

बालाघाट. संत रविदास जयंती बुधवार को जिले में समारोह पूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर मंत्री रामकिशोर कावरे, आयोग अध्यक्ष गौरीशंकर बिसेन द्वारा जिला चिकित्सालय के सामने संत रविदास चौक पर संत रविदास की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक रमेश भटेरे, जिपं प्रधान रेखा बिसेन, कलेक्टर डॉ गिरीश कुमार मिश्रा, जिपं सीईओ विवेक कुमार, अपर कलेक्टर शिव गोविंद मरकाम, एसडीएम केसी बोपचे, पूर्व नपा अध्यक्ष रमेश रंगलानी सहित अन्य शामिल हुए।
समारोह को संबोधित करते हुए आयोग अध्यक्ष गोरीशंकर बिसेन ने कहा कि जिला चिकित्सालय के पास संत रविदास की प्रतिमा का अनावरण किया गया है। लंबे संघर्ष व परिश्रम के बाद संत रविदास की प्रतिमा लगाने में सफलता हासिल हुई है। आज के समय में संत रविदास की शिक्षा पर चलने की जरूरत है। उन्होंने जाति धर्म से उपर उठकर देश की एकता के लिए काम किया है। मंत्री रामकिशोर कावरे ने कहा कि संत रविदास ने हमेशा मानवता के लिए और समाज को जोडऩे का काम किया है। सभी धर्मों के लोग उनके साथ रहे है। संतो की चर्चा उनकी जाति के कारण नहीं बल्कि उनके कर्मों के कारण होती है और उन्हें याद किया जाता है। संत रविदास ने राष्ट्र निर्माण के लिए त्याग व समर्पण की भावना के साथ काम किया है। हम सबको उनके बताये मार्ग पर चलने की जरूरत है।
संत रविदास जयंती के अवसर पर वार्ड नंबर 13 बूढ़ी स्थित संत रविदास भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संबोधन का सीधा प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम में प्रधान मंत्री आवास (शहरी) योजना का लाभ लेने वाले हितग्रहियो को शॉल श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया।

Hindi News / Balaghat / जयंती पर संत रविदास की प्रतिमा का हुआ अनावरण

ट्रेंडिंग वीडियो