बालाघाट

एक जवान की मौत चार गंभीर रूप से घायल

नक्सली उन्नमूलन में लगे जवानों का वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त
एक जवान की मौत चार गंभीर रूप से घायल
सभी घायलों को महाराष्ट्र के गोंदिया में किया गया रेफर
बिरसा थाना क्षेत्र के हर्रानाला के पास हुआ हादसा

बालाघाटOct 13, 2024 / 01:47 pm

mukesh yadav

नक्सली उन्नमूलन में लगे जवानों का वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त

बालाघाट. जिल में नक्सली उन्नमूलन में लगे सीआरपीएफ जवानों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस हादसे में एक जवान की मौत हो गई। वहीं चार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें पड़ोसी महराष्ट्र राज्य के गोंदिया जिले में रेफर किया गया है। वहां के निजी अस्पताल में घायल जवानों का उपचार किया जा रहा है। मृतक जवान के शव को बिरसा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में रखा गया है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिरसा से प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना 13 अक्टूबर की सुबह करीब 06 बजे की बताई जा रही है। बिरसा थाना क्षेत्र की नक्सल प्रभावित पुलिस चौकी मछुरदा में तैनात सीआरपीएफ 7 पीएनटी कंपनी के जवान कम्यूनिकेशन के लिए बुलेरो वाहन से निकले थे। वाहन में करीब 05 जवान होना बताया गया है। इस दौरान पाथरी से सुंदरवाही के बीच बिटोड़ी हर्रानाला के मोड़ पर कूदान में जवानों का वाहन अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस हादसे में वाहन में सवार आरक्षक टिकेश्वर (22) की मौत हो गई। वहीं एएसआई यदुनंदन पासवान (57), इंस्पकेक्टर उमेश (30), एएसआई बिरजू (44) और राकेश (30) घायल हो गए। जिन्हें तत्काल की दूसरे वाहन से महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में रेफर किया गया। यहां के निजी अस्पताल में घायलों का उपचार किया जा रहा है।

संबंधित विषय:

Hindi News / Balaghat / एक जवान की मौत चार गंभीर रूप से घायल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.