
बालाघाट. नगर पालिका परिषद बालाघाट ने बड़े बकायादारों के नाम सार्वजनिक कर दिए हैं। रविवार को 16 बड़े बकायादारों के नामों का एक फ्लेक्स शहर के विभिन्न चौराहों में टांगे गए है। अब इन बड़े बकायादारों के दुकानों की कुर्की करने की कार्रवाई 8 जनवरी से शुरु की जाएगी। नगर में करीब 350 ऐसे बड़े बकायादार है, जिन्होंने वर्षों से नगर पालिका के अलग-अलग करों का भुगतान नहीं किया है।
जानकारी के अनुसार नगर पालिका परिषद बालाघाट ने बकायादारों से कर वसूली के लिए सख्ती अपनाना प्रारंभ कर दिया है। 7 जनवरी को नगर पालिका ने 1 लाख रुपए या इससे अधिक के बड़े बकायादारों की सूची सार्वजनिक कर दी है। नगर पालिका परिषद ने काली पुतली चौक, अंबेडकर चौक सहित अन्य स्थानों पर बड़े बकायादारों के नामों के साथ कर की बकाया राशि का उल्लेख कर फ्लेक्स को टांगा है। इसके बाद अब शेष बकायादारों की सूची जारी की जाएगी। कर दाताओं को राशि जमा करने के लिए नगर पालिका ने नोटिस भी जारी किया था, उन्हें समय भी दिया था। बावजूद इसके करदाताओं ने कर जमा नहीं कर पाए हैं। नगर पालिका परिषद ने रविवार को जिन नामों को सार्वजनिक किया है, उनमें व्यापारी, नेता भी शामिल है। इनमें तो कुछ भाजपाई नेता भी है।
अन्य बकायादारों के नाम भी होंगे सार्वजनिक
नपा सीएमओ ने बताया कि बकाया कर की वसूली के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है। पहले एक लाख या इससे अधिक के बकायादारों के नाम सार्वजनिक किए गए हैं। इन बकायादारों के दुकानों की कुर्की भी की जाएगी। जिससे नगर पालिका को करीब 1 करोड़ रुपए की आय होने की संभावना है। इसके बाद दूसरे चरण में 50 हजार से 1 लाख रुपए तक और तीसरे चरण में 25 हजार से 50 हजार तक के कर दाताओं के नामों को सार्वजनिक किया जाएगा। इतना ही नहीं इन बकायादारों से कर की वसूली के लिए उनकी दुकानों, मकानों को कुर्क करने की कार्रवाई भी की जाएगी।
करीब साढ़े सात करोड़ रुपए का है कर बकाया
नगर में ऐसे अनेक कर दाता है, जो पिछले कई वर्षों से कर की राशि का भुगतान नहीं कर रहे हैं। जिसके कारण करोड़ों रुपए का कर बकाया है। नगर पालिका से मिली जानकारी के अनुसार करीब 350 बकायादारों को अभी सूची बद्ध किया गया है। इन बकायादारों से करीब साढ़े सात करोड़ रुपए का कर वसूला जाना है। जिसमें संपत्ति कर, जलकर सहित अन्य कर शामिल है। कर की राशि वसूलने के लिए नगर पालिका ने योजना भी तैयार कर ली है।
वर्षों से जमा नहीं किए गए हैं कर
नगर में ऐसे अनेक बकायादार है जिन्होंने वर्षों से कर की राशि को जमा नहीं किया है। जिसके कारण नगर पालिका को राजस्व की प्राप्ति नहीं हो पा रही है। राजस्व नहीं मिलने से नगर पालिका के विकास कार्य, कर्मचारियों के वेतन सहित अन्य कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। बकायादारों से कर की वसूली करने के लिए नपा ने पूर्व में नोटिस भी जारी किया था।
इनका कहना है
नगर में करीब 350 बड़े बकायादार है। जिनके नामों को सार्वजनिक किया जाएगा। अभी बड़े बकायादारों के नामों की सूची सार्वजनिक की गई है। सोमवार से दुकानों की कुर्की करने की कार्रवाई की जाएगी।
-दिशा डहेरिया, प्रभारी नपा सीएमओ, बालाघाट
Published on:
07 Jan 2024 10:08 pm
बड़ी खबरें
View Allबालाघाट
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
