पूर्व विधायक अशोक सरसवार का इस मकान को लेकर और उनके छोटे भाई विनय सरसवार से विवाद चल रहा है। डाली सिंह चौहान विनय सरसवार की पुत्री हैं। उनका कहना है कि पिता विनय सरसवार ने बड़े भाई तत्कालीन विधायक अशोक सिंह सरसवार को रहने के लिए दिया था लेकिन उन्होंने इस पर कब्जा कर लिया था।
यह भी पढ़ें : Ladli Behna Yojana – लाड़ली बहनों के लिए बड़ी खुशखबरी, एमपी सरकार ने किया करोड़ों के फंड का खास इंतजाम जिला पंचायत अध्यक्ष सम्राट सरसवार और उनके पिता पूर्व विधायक अशोक सिंह सरसवार अभी नागपुर में हैं। मकान में सिर्फ एक सुरक्षा गार्ड तैनात है। मंगलवार को पूर्व विधायक अशोक सिंह सरसवार की भतीजी और जिला पंचायत अध्यक्ष सम्राट सिंह सरसवार की चचेरी बहन डाली सिंह चौहान यहां आईं और ताला तोड़कर मकान में अपना कब्जा कर लिया।
डाली सिंह चौहान का दावा है यह उनके पिता का ही मकान है। अशोक सरसवार और उनके पुत्र जिला पंचायत अध्यक्ष सम्राट सरसवार ने इस मकान पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया था। इतना ही नहीं, मकान खाली कराने पहुंचे तो उनके साथ मारपीट की गई।