bell-icon-header
बालाघाट

Temperature 44 Degrees-भीषण गर्मी से बिगड़ रही सेहत, अस्पताल में भर्ती हो रहे मरीज

भीषण गर्मी से सेहत बिगड़ रही है। गर्मी और लू से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लोग बीमार हो रहे हैं। अस्पतालों में मरीजों की संख्या भी बढ़ते जा रही है। उमस भरी गर्मी के कारण पेट दर्द, लू, डायरिया, बुखार के मरीज ज्यादा आ रहे हैं। बालाघाट. भीषण गर्मी से सेहत बिगड़ रही है। […]

बालाघाटMay 31, 2024 / 09:30 pm

Bhaneshwar sakure

अस्पताल में जमीन पर लेटे हुए मरीज

भीषण गर्मी से सेहत बिगड़ रही है। गर्मी और लू से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लोग बीमार हो रहे हैं। अस्पतालों में मरीजों की संख्या भी बढ़ते जा रही है। उमस भरी गर्मी के कारण पेट दर्द, लू, डायरिया, बुखार के मरीज ज्यादा आ रहे हैं।
बालाघाट. भीषण गर्मी से सेहत बिगड़ रही है। गर्मी और लू से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लोग बीमार हो रहे हैं। अस्पतालों में मरीजों की संख्या भी बढ़ते जा रही है। उमस भरी गर्मी के कारण पेट दर्द, लू, डायरिया, बुखार के मरीज ज्यादा आ रहे हैं। जिला चिकित्सालय में पलंग से अधिक मरीज होने के चलते उन्हें नीचे भी सुलाया जा रहा है। इधर, शुक्रवार को जिले में पारा करीब 44 डिग्री रहा है।

डायरिया, बुखार, लू के मरीजों की संख्या बढ़ी

भीषण गर्मी के चलते लू-लपट और हीटवेव से डिहाईड्रेशन के शिकार मरीजों की संख्या बढ़ रही है। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में उल्टी-दस्त से बीमार होने वालों की तादाद बढ़ी है। गर्मी से होने वाली बीमारियों से बचने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी भी जारी की है। भीषण गर्मी का प्रकोप सभी ओर देखा जा रहा है। दोपहर में सडक़ें सूनी हो रही है। लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।

अस्पताल के वार्ड हो रहे फुल

मरीजों की संख्या बढऩे के साथ ही अस्पतालों के वार्ड भी फुल होने लगे हैं। जिला चिकित्सालय में इसका नजारा देखा जा सकता है। ग्रामीण अंचलों के अस्पतालों में भी यही स्थिति बनी हुई है। इसके अलावा निजी नर्सिंग होम में भी मरीज भर्ती हो रहे हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि गर्मी का प्रकोप कितना है।

हीट स्ट्रोक से दो लोगों की हो चुकी है मौत

जिले में हीट स्ट्रोक से दो लोगों की मौत हो चुकी है। बीते सप्ताह कटंगी में एक युवक की मौत हुई थी। वहीं 30 मई को लालबर्रा में एक किसान की मौत हुई है। हीट स्ट्रोक के प्रकोप को देखते हुए मौसम वैज्ञानिक और स्वास्थ्य विभाग ने गर्मी से बचाव के लिए सुझाव भी दिए हैं।

गर्मी में घर को ऐसे रखें ठंडा

मौसम वैज्ञानिक डॉ. धर्मेन्द्र आगाशे के अनुसार अपने घर को ठंडा रखने के लिए फर्श और छत की नियमित धुलाई करें। पर्दे, शटर या सनशेड का उपयोग करें। रात में वेंटीलेशन के लिए खिड़कियां खुली रखें। शरीर को ठंडक देने के लिए पंखे और गीले कपड़ों का प्रयोग करें। दिन के दौरान निचली मंजिलों पर रहने की कोशिश करें। धूप में बाहर जाने से बचें और नंगे पैर बाहर न निकलें।

संबंधित विषय:

Hindi News / Balaghat / Temperature 44 Degrees-भीषण गर्मी से बिगड़ रही सेहत, अस्पताल में भर्ती हो रहे मरीज

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.