scriptकुमादेही में आयुष मंत्री ने बिरसा मुंडा की प्रतिमा का किया अनावरण | AYUSH minister unveiled the statue of Birsa Munda in Kumadehi | Patrika News
बालाघाट

कुमादेही में आयुष मंत्री ने बिरसा मुंडा की प्रतिमा का किया अनावरण

गौरव दिवस के रूप में मनाई गई बिरसा मुंडा जयंती

बालाघाटNov 15, 2022 / 09:49 pm

mukesh yadav

कुमादेही में आयुष मंत्री ने बिरसा मुंडा की प्रतिमा का किया अनावरण

कुमादेही में आयुष मंत्री ने बिरसा मुंडा की प्रतिमा का किया अनावरण

बालाघाट. 15 नवंबर को जिले में बिरसा मुंडा जयंती गौरव दिवस के रूप में मनाई गई। मप्र शासन के आयुष एवं जल संसाधन राज्यमंत्री राम किशोर कावरे ने बैहर में आयोजित कार्यक्रम में बिरसा मुंडा के छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वे परसवाड़ा विखं के ग्राम कुमादेही के कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण भी किया। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष समल सिंह धुर्वे, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास राहुल नायक, सीईओ रितेश चौहान, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।
आयुष मंत्री कावरे ने कहा कि 15 नवंबर को संपूर्ण देश में बिरसा मुंडा की जयंती गौरव दिवस के रूप में मनाई जा रही है। यह आदिवासी समाज के लिए भी गौरव का दिन है, क्योंकि आज देश के सर्वोच्च पद पर आदिवासी समाज की महिला द्रोपदी मुर्मू विराजमान है।
मंत्री कावरे ने नगर पंचायत बैहर के नवनिर्वाचित पार्षदों से कहा कि वे अपने वार्डो के विकास के लिए रोडमेप तैयार कर ले और जनता से किए गए वादों को पूरा करने के लिए कार्य योजना बना लें। बैहर नगर के विकास कार्यों के लिए धन की कमी नहीं होने देंगे।

Hindi News/ Balaghat / कुमादेही में आयुष मंत्री ने बिरसा मुंडा की प्रतिमा का किया अनावरण

ट्रेंडिंग वीडियो