31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बस स्टैंड से फारेस्ट नाका तक बनेगा 1313 मीटर लंबा ओवर ब्रिज

ओवर ब्रिज निर्माण के लिए किया गया भूमिपूजनब्रिज का निर्माण होने से राहगीरों को आवागमन में मिलेगी सुविधा

2 min read
Google source verification
बस स्टैंड से फारेस्ट नाका तक बनेगा 1313 मीटर लंबा ओवर ब्रिज

बस स्टैंड से फारेस्ट नाका तक बनेगा 1313 मीटर लंबा ओवर ब्रिज


बालाघाट. नगर में एक साथ 3 रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण की स्वीकृति मिली है। बड़े परिश्रम के बाद यह उपलब्धि नसीब हुई है। ओवर ब्रिज का निर्माण होने से नगरवासियों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। हमारी पूरजोर कोशिश होगी कि ये तीनों ही ब्रिज जल्द बनकर तैयार हो जाए। भटेरा चौकी रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण के लिए शिलान्यास कर मन को प्रशंसनता मिली। समग्र विकास की गाथा इसी तरह निरंतर जारी रहेगी। ताकि जनता की मौलिक समस्याओं का समाधान हो सके। यह बातें आयोग अध्यक्ष गौरीशंकर बिसेन ने कही। वे भटेरा चौकी रेलवे क्रॉसिंग के ओवर ब्रिज निर्माण के भूमिपूजन समारोह को संबोधित कर रहे थे।
जानकारी के अनुसार भटेरा चौकी रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य करीब 70.60 करोड़ लाख रुपए की लागत से किया जाएगा। 1313 मीटर लंबा यह ओवर ब्रिज बस स्टैंड से फोरस्ट नाका तक बनाया जाएगा। इसके निर्माण कार्य के लिए निविदा की प्रक्रिया भी जारी कर दी गई है। गुरुवार की शाम को इस ओवर ब्रिज निर्माण के लिए भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम में मंत्री रामकिशोर कावरे, गोंदिया विधायक विनोद अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश दिलीप भटेरे, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा बिसेन, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष भारती सुरजीत सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष योगेश बिसेन, भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक कैलाश खंडेलवाल, बरघाट पूर्व विधायक कमल मर्सकोले सहित अन्य बतौर अतिथि शामिल हुए।
उल्लेखनीय है कि नगर के चारों रेलवे क्रॉसिंग (सरेखा, बैहर, भटेरा चौकी और गर्रा) में ओवर ब्रिज निर्माण के लिए ब्रॉडगेज संघर्ष समिति, वार्डवासियों, अलग-अलग समाजसेवी संगठनों ने आवाज उठाई थी। ज्ञापन सौंपा, पोस्टकार्ड अभियान चलाया। रेलवे अधिकारियों से प्रत्यक्ष मुलाकात कर समस्याओं से अवगत कराया था।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री रामकिशोर कावरे ने कहा कि विधायक बिसेन के प्रयासों से ही एक साथ तीन-तीन रेलवे ओवर ब्रिज की स्वीकृति मिली है। जो अब जल्द मूर्त रूप लेगा और बड़ी सुविधा का कारण बनेगा। गोंदिया विधायक विनोद अग्रवाल ने कहा कि उन्होंने बाल्यकाल से ही विधायक बिसेन की कार्यप्रणाली, जनसेवा और विकास कार्यों को देखा है। उनकी चार दशकों की राजनीति जनकल्याण विकास के लिए समर्पित रही। परिणीति में आज करोड़ों के कार्यों को गौरी भाऊ ने जनता जनार्दन को समर्पित किया। इसके अलावा समारोह को अन्य लोगों ने भी संबोधित किया।
तीन स्थानों पर बनेगा रेलवे ओवर ब्रिज
बालाघाट नगर के तीन रेलवे क्रॉसिंग पर ओवर ब्रिज निर्माण के लिए स्वीकृति मिली है। जिसमें गोंदिया-सरेखा रेलवे क्रॉसिंग में करीब 80 करोड़ रुपए की लागत से निर्माण होगा। बालाघाट-वारासिवनी मार्ग पर गर्रा रेलवे क्रॉसिंग में करीब 29 करोड़ रुपए और बालाघाट-नैनपुर मार्ग पर भटेरा चौकी रेलवे क्रॉसिंग में करीब 70.60 करोड़ रुपए की लागत से ओवर ब्रिज का निर्माण किया जाएगा। ओवर ब्रिज का निर्माण होने से राहगीरों को आवागमन में सुविधा होगी। सरेखा रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण के लिए भूमिपूजन कर दिया गया है। सीमांकन का कार्य शुरु है। वैकल्पिक मार्ग की तलाश की जा रही है।