बहराइच

up weather update: बर्फीली हवाओं से सर्दी का सितम,अगले 48 घंटे में बरसेगा कोहरा, ठंड का दिखेगा रौद्र रूप जानिए अगले तीन दिनों के मौसम का हाल

up weather: यूपी में पश्चिमी विक्षोभ के कारण हिमालय की तलहटी से आ रही बर्फीली हवाएं से गलन बढ़ी है। अगले 48 घंटे में आसमान में हल्के बादलों के साथ जबरदस्त कोहरे की दस्तक होगी।

बहराइचDec 19, 2023 / 09:10 pm

Mahendra Tiwari

imd today weather update:हिमालय की पहाड़ियों से टकराकर आ रही पछुआ हवाओ के कारण पूर्वी यूपी के जिलों में ठिठुरन बढ़ी है। बीते एक सप्ताह में तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अभी तापमान में अगले दो-तीन दिनों में और गिरावट होने की संभावना है। दिसंबर के अंतिम सप्ताह में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में काफी गिरावट होने की संभावना है। ऐसे में दिसंबर के अंत तक ठंड से पिछले कई वर्षों के रिकॉर्ड टूट सकते हैं। कोहरा अधिक रहने के कारण दृश्यता 50 से 199 मीटर तक हो सकती है। ऐसे में सावधान रहने की सलाह दी गई है।
up weather today: मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखने लगा है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में ठंडक बढ़ी है। रात में विकिरणीय शीतलन के कारण तापमान में गिरावट हुई है। आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट की संभावना है। मौसम विभाग ने जबरदस्त कोहरा गिरने के चेतावनी जारी किया है। इस दौरान दृश्यता 50 से 199 मीटर तक हो सकती है। ऐसे में वाहन चलाने वाले लोगों के लिए काफी सतर्क रहने की जरूरत है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक आने वाले 2-3 दिनों में ठंड हिमालयीय क्षेत्रों से आ रही शुष्क ठंडी हवाओं की गति बढ़ने से दिन के अधिकतम तापमान में 3 डिग्री की गिरावट हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, 19 से 23 दिसंबर के बीच प्रदेश में शुष्क मौसम रहने की उम्मीद है।
इन जिलों में तापमान की स्थिति पर एक नजर

यूपी के गोंडा जिले में अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री बहराइच में अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री श्रावस्ती में अधिकतम तापमान 24 डिग्री तथा न्यूनतम 8 डिग्री बलरामपुर में अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री अयोध्या में अधिकतम तापमान 23.2 न्यूनतम 9.7, गोरखपुर में न्यूनतम 8 अधिकतम 24 महाराजगंज में अधिकतम 24 न्यूनतम 9 देवरिया में अधिकतम 23 न्यूनतम 9 सुल्तानपुर में अधिकतम 23 न्यूनतम 8 बस्ती में अधिकतम 24 न्यूनतम 9 अंबेडकर नगर में अधिकतम 23 न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
IMd today weather update: यूपी में 20 तक मौसम के शुष्क रहने का अनुमान बढ़ेगी ठंड

प्रदेश में 19 से 23 दिसंबर को भी इसी तरह का मौसम और कोहरा पड़ने की प्रबल संभावना है। वहीं, 19 और 20, 21, 22, 23 दिसंबर को भी मौसम शुष्क रहने के आसार जताए गए हैं। इस दौरान भी कही कही मध्यम कोहरा पड़ने की संभावना जताई गई है। बरेली में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट आने से ठंड तेजी से बढ़ी है।

Hindi News / Bahraich / up weather update: बर्फीली हवाओं से सर्दी का सितम,अगले 48 घंटे में बरसेगा कोहरा, ठंड का दिखेगा रौद्र रूप जानिए अगले तीन दिनों के मौसम का हाल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.