
सांकेतिक फोटो
up weather update: यूपी में बारिश की गतिविधियां रुकने के बाद नमी की अधिकता के कारण धूप के तेवर दिन में भी ढीले पड़ने लगे हैं। मौसम में परिवर्तन के बीच अब ठंड का एहसास होने लगा है। क्षेत्र में सुबह कोहरा जैसी धुंध छाई रहती है। अगले 72 घंटे बाद नवरात्र की समाप्ति तक तापमान के और गिरने की उम्मीद है। अरब सागर में उठे नए तूफान का असर यूपी में भी पड़ने की संभावना दिख रही है।
up weather update: यूपी में मौसम तेजी से बदलने लगा है। अगले सप्ताह से ठंड में काफी इजाफा होने की उम्मीद है। रात में तापमान 20 डिग्री के आसपास रहा है। गुरुवार को दिन में तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। एक तरह से गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। सुबह अब काफी ठंड का एहसास होने लगा है। ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह धुंध होने लगी है। पूर्वी यूपी में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेंटीग्रेड के आसपास रहने की उम्मीद है। इस दौरान 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। बारिश की अभी कोई संभावना नहीं है। तापमान में लगातार गिरावट होने की उम्मीद है। आईएमडी का अनुमान है, कि दिन प्रतिदिन तापमान में गिरावट होगी। शुक्रवार को तापमान में 1 डिग्री की कमी आएगी। दिन में अधिकतम तापमान 31 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 21 डिग्री के आसपास तापमान रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक अगले 48 घंटे में अरब सागर से उठे एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर पश्चिमी भारत को प्रभावित करने की संभावना है।
up weather forecast : अगले 72 घंटे में इन जिलों में एक से दो डिग्री तापमान गिरने की उम्मीद
UP Weather today : पूर्वी यूपी के बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीर नगर, महाराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया, आजमगढ़, मऊ, बलिया, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, कौशांबी, सहित पूर्वी यूपी में अगले तीन दिनों यानी 23 अक्टूबर तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम शुष्क रहेगा तापमान में गिरावट होने की उम्मीद है।
Published on:
20 Oct 2023 06:46 am
बड़ी खबरें
View Allबहराइच
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
