
Demo Pic
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
बहराइच. भाजपा के वरिष्ठ नेता विनय कटियार ने किसान आंदोलन के मुद्दे पर एक बड़ा बयान दिया है। विनय कटियार ने कहा कि किसान आंदोलन कांग्रेसी फंडिंग पर चल रहा है। उन्होंने कहा कि कृषि कानून वापस नहीं होंगे। चाहे किसान वर्षों तक वहां डटे रहें। इस दौरान उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के इशारे पर कैप्टन अमरिंदर सिंह आंदोलनकारियों को सब तरह की सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर नहीं करा रहे होते तो लाल किले पर चढ़ने की क्या आवश्यकता थी, वह एक सम्मानित जगह है।
भाजपा नेता विनय कटियार ने कहा कि किसान आंदोलन पूरी तरह से कांग्रेस द्वारा प्रायोजित है और वही फंडिंग कर रही है। उन्होंने कहा कि अमरेन्द्र सिंह पंजाब के जो मुख्यमंत्री हैं वह राहुल गांधी व सोनिया गांधी के इशारों पर काम करते हैं। अगर ऐसा नहीं था तो लाल किले पर चढ़ने की क्या जरूरत थी। उन्होंने कहा कि जो लोग लाल किले पर चढ़े उन लोगों को माफ नहीं किया जाएगा। उन्होंने देश को अपमानित किया है।
Updated on:
08 Feb 2021 07:49 pm
Published on:
08 Feb 2021 07:45 pm
बड़ी खबरें
View Allबहराइच
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
