23 मकान गिराए जाएंगे
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद बहराइच में जिला प्रशासन ने हालिया हिंसा के मुख्य आरोपियों से जुड़े 23 घरों को गिराने का नोटिस जारी किया है। दहशत में आए निवासियों ने बुलडोजर आने से पहले ही अपने घरों को तोड़ना शुरू कर दिया। नोटिस में वैध दस्तावेज जमा करने के लिए तीन दिन की छूट दी गई है। प्रशासन आरोपियों के खिलाफ संभावित बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी कर रही है।23 मकानों का नोटिस
बहराइच हिंसा से जुड़े हत्यारोपियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। प्रदेश की योगी सरकार ने मामले से जुड़े 23 मकानों को निर्देश दिया है। जिला प्रशासन इस क्रम में सभी आरोपियों को नोटिस दे दिया है। आरोपियों के मकान पर जल्दी ही सरकार का बुलडोजर चलेगा। यह भी पढ़ें