Bahraich Violence: बहराइच जिले के महाराजगंज बाजार में बीते 13 अक्टूबर को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए सांप्रदायिक बावल में रामगोपाल मिश्रा को उपद्रवियों ने गोली मार दी। जिससे उनकी मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज के गेट पर शव रखकर प्रदर्शन हो रहा था। विधायक ने तहरीर में आरोप लगाया है कि मैं अपने अंगरक्षको और अन्य सहयोगियो के साथ पहले से सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन कर रहे लोगों के पास पहुंचा। उसके बाद डीएम मोनिका रानी से मिलने सीएमओ के कार्यालय गया। वहां डीएम, सीएमओ सिटी मजिस्ट्रेट मौजूद थे। उनको साथ में लेकर मृतक राम गोपाल के शव के पास पुनः पहुंचे। वहां परिवार और गांव के लोगो से बात-चीत करके मृतक रामगोपाल के शव को लेकर हम लोग मर्चरी जाने लगे। तभी कुछ उपद्रवी जिसमें अर्पित श्रीवास्तव, अनुज सिंह रैकवार, शुभम मिश्रा, कुशमेन्द्र चौधरी, मनीष चंद्र शुक्ल, पुंडरीक पार्डेय (अध्यापक श्रावस्ती), सुधांशु सिंह राणा आदि सैकडों लोग मुर्दाबाद के नारे और गाली गलौज करने लगे। किसी तरह शव को मर्चरी में रखवाया गया। फिर लोगों ने उपद्रव करना शुरू किया।
डीएम और विधायक के निकलते ही शुरू हुआ पथराव
डीएम ने कहा कि हम लोग मूर्तियों के विसर्जन के लिए पैदल चलकर आग्रह कर लेते हैं। हम लोग मर्चरी से निकलकर गेट के बाहर निकले। डीएम और हमारी गाड़ी जैसे ही आगे बढ़ने लगी। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने गाड़ी को रोकने तथा जान से मारने की नीयत से पथराव शुरू कर दिया। जैसे ही सड़क पर मैं और डीएम आगे बढ़ते है। हम लोगों कि गाड़ी मुड़ने लगती हैं। उपरोक्त लोगों द्वारा गाड़ी को रोकने एवं शेष बचे लोगों को जान से मारने की नीयत से पत्थर चलाने लगते हैं। उसी समय भीड़ से एक फायर भी होता है। जिससे मेरी गाड़ी का शीशा टूट गया। सीसीटीवी फुटेज से सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भाजपा जिलाध्यक्ष ने अर्पित श्रीवास्तव के नगर अध्यक्ष होने की पुष्टि की है। यह भी पढ़े: Gonda news: पति करता रहा इंतजार, दिल्ली से नहीं आई पत्नी, फंदे से लटक कर दे दी जान, पत्नी के बेवफाई की कहानी आपके रोंगटे खड़ा कर देगी