scriptआजमगढ़ में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस  | women body found under suspicious circumstances in azamgarh | Patrika News
आजमगढ़

आजमगढ़ में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस 

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में संदिग्ध हालत में विवाहिता का शव पाया गया। महिला के गले पर रस्सी के निशान हैं। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है।

आजमगढ़Sep 16, 2024 / 04:06 pm

Swati Tiwari

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के उदयपुर गांव में एक विवाहिता का शव संदिग्ध हालत में पाया गया है। महिला के गले पर रस्सी के निशान हैं। ऐसे में पुलिस हत्या आत्महत्या पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। 

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव 

आजमगढ़ के उदपुर गांव की रहने वाली कंचन विश्वकर्मा की शादी एक साल पहले हुई थी। कंचन विश्वकर्मा अपने ही कमरे में मृत हालत में पायी गयी। पुलिस ने शव को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। चिकित्सीय परीक्षण की रिपोर्ट प्राप्त होने पर घटना का पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस और फोरेंसिक टीम इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

जांच के बाद होगी कार्रवाई 

मामले की जानकारी मिलने के बाद फूलपुर सीओ और इंस्पेक्टर के साथ फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस का कहना है कि अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Hindi News/ Azamgarh / आजमगढ़ में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस 

ट्रेंडिंग वीडियो