17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Assembly Election 2022: अखिलेश यादव के गढ़ में टूटी सपा, पूर्व विधायक हुए भगवाधारी

UP Assembly Election 2022 अखिलेश यादव के संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ में समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। टिकट न मिलने से नाराज चल रहे सपा के पूर्व विधायक अभय नारायण पटेल सैकड़ों समर्थकों के साथ बीजेपी में शामिल हो गए। यह सपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। कारण कि सगड़ी क्षेत्र कुर्मी बाहुल्य है। अभय नारायण पटेल के पार्टी छोड़ने से पटेल मतों में बिखराव संभव है।

2 min read
Google source verification
भाजपा के मंच पर पूर्व विधायक अभय नारायण पटेल

भाजपा के मंच पर पूर्व विधायक अभय नारायण पटेल

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. UP Assembly Election 2022 यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के सातवें चरण के मतदान से पहले समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के कुर्मी नेता पूर्व विधायक अभय नारायण पटेल ने अपने समथकों के साथ बीजेपी का दामन थाम लिया है। चुंकि सगड़ी क्षेत्र कुर्मी बाहुल्य है इसलिए इसे सपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। कारण कि सपा ने यहां डा. एचएन पटेल को प्रत्याशी बनाया है जिनको बाहरी बताकर लोग विरोध कर रहे हैं। ऐसे में सपा की मुसीबत और बढ़नी तय है।

बता दें कि सपा ने वर्ष 2012 के चुनाव में अभय नारायण पटेल को सगड़ी से प्रत्याशी बनाया था। उस समय अभय नरायण पटेल विधायक चुनेे गए थे। वर्ष 2017 के चुनाव में पार्टी ने अभय नारायण का टिकट काटकर जयराम पटेल को मैदान में उतारा था। उस समय बसपा प्रत्याशी वंदना सिंह ने 62203 मत पाकर जीत हासिल की थी। सपा के जयराम को 56228 मत मिले थे। जबकि बीजेपी के देवेंद्र सिंह 40786 मत प्राप्त कर तीसरे स्थान पर थे।

वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में अभय नारायण पटेल सपा से टिकट की दावेदारी कर रहे थे। वहीं जयराम का भी दावा मजबूत माना जा रहा था लेकिन पार्टी ने दोनों की दावेदारी को दरकिनार कर डा. एचएन पटेल को प्रत्याशी बना दिया था। वहीं बीजेपी ने बसपा से विधायक रही वंदना सिंह को मैदान में उतारा है। जबकि बसपा ने शंकर यादव पर दाव लगाया है। यहां लड़ाई त्रिकोणीय मानी जा रही थी। डा. एचएन पटेल को कुछ लोग बाहरी बताकर विरोध कर रहे थे जिससे सपा असहज महसूस कर रही थी।

इसी बीच सोमवार की शाम बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह की मौजूदगी में घागरा इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित सभा के दौरान अभय नारायण पटेल अपने समर्थकों के साथ बीजेपी में शामिल हो गए। चुंकि सगड़ी कुर्मी मतदाता बाहुल्य सीट है। इससे यहां बीजेपी को फायदा मिलना तय माना जा रहा है। जबकि सपा के लिए यह बड़े झटके से कम नहीं है। बीजेपी में शामिल होने के बाद अभय नारायण के तेवर तल्ख दिखे। उन्होंने कहा कि सगड़ी विधानसभा सीट पर बीजेपी की जीत पक्की है। बीजेपी एक बार फिर प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। सपा और बसपा का चुनाव में दूूर दूर तक पता नहीं चलेगा।