आजमगढ़

शादीशुदा महिला को हुआ नौंवी के छात्र से प्यार, कोर्ट मैरिज कर भाग गई मुंबई

40 साल की शादीशुदा महिला को नाबालिग लड़के से प्रेम हो गया। महिला लड़के के साथ मुंबई भाग गई है।

आजमगढ़Dec 01, 2022 / 06:17 pm

Ranvijay Singh

प्रतीकात्मक फोटो

गोरखपुर में एक शादीशुदा महिला कक्षा 9 में पढ़ने वाले नाबालिग लड़के से प्रेम कर बैठी। महिला लड़के को अपने साथ भगाकर ले गई। अब उसने कोर्ट मैरिज कर लिया है।


गलती से लगा फोन और हो गया प्यार
गगहा क्षेत्र के रहने वाले कक्षा 9 के छात्र अंसार अली के मोबाइल पर एक दिन महिला का फोन आया। फोन गलती से लगा था। छात्र ने फोन उठाया तो महिला ने उससे बात कर ली। फिर महिला अक्सर उसे फोन करने लगी। महिला को कब बच्चे से प्यार हो गया, उसे पता ही नहीं चला। छात्र भी उसकी मीठी बातों में फंस गया।

बड़हलगंज की रहने वाली है महिला
महिला बड़हलगंज क्षेत्र की रहने वाली है। वह शादीशुदा है और उसके बच्चे भी बताए जा रहे हैं। छात्र को अपना बनाने के लिए उसने पति और बच्चे को भी छोड़ दिया।

28 नवंबर से लापता है छात्रा
छात्र की मां का आरोप है कि महिला ने 28 नवंबर को फोन कर छात्र से बात की। इसके बाद वह घर से निकला तो वापस नहीं लौटा। उन्होंने बेटे को ढूंढने का काफी प्रयास किया। इसके बाद घटना से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस गुमशुदगी कर मामले की जांच में जुटी है।

महिला के गांव के युवक ने खोला राज
घर से फरार महिला के गांव के एक युवक ने दो दिन पूर्व छात्र की मां को फोन किया। उसने बताया कि महिला ने उसे फोन कर बताया था कि अंसार अली उसके साथ है। दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली है। अब दोनों मुंबई जा चुके हैं और वहीँ रहेंगे।

 

यह भी पढ़ेः एचआईवी पीड़ित का दर्द, हेय दृष्टि से देखता है समाज, अपने भी नहीं देते सम्मान

 

महिला पर ब्लैकमेलिंग का आरोप
छात्र अंसार अली के माता-पिता ने महिला पर छात्र को ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। महिला से बात के बाद छात्र परेशान हो जाता था। इस पर परिवार के लोगों ने ध्यान नहीं दिया। अब उन्हें लगता है कि उसके साथ कभी भी अप्रिय घटना घटित हो सकती है।

 

यह भी पढ़ेः Nikay Election 2022: अग्निपरीक्षा से गुजरेंगे योगी तो खाता खोलने की चुनौती से जूझेंगी मायवती और अखिलेश

 

क्या कहती है पुलिस
थानाध्यक्ष संदीप सिंह का कहना है कि परिजनों ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। छात्र के बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है। इस मामले में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस जल्द ही छात्र को बरामद कर लेगी।

Hindi News / Azamgarh / शादीशुदा महिला को हुआ नौंवी के छात्र से प्यार, कोर्ट मैरिज कर भाग गई मुंबई

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.