bell-icon-header
आजमगढ़

Lalganj Lok Sabha Result 2024: लालगंज से सपा भाजपा में दिखी कड़ी टक्कर, दरोगा प्रसाद भारी ने मारी बाजी

Lalganj Lok Sabha Result 2024: वर्तमान में यह सीट बसपा के पास थी, लेकिन इस सीट से जीती हुई बसपा सांसद संगीता आजाद भाजपा में जा चुकी है।

आजमगढ़Jun 04, 2024 / 08:58 pm

Vikash Singh

Lalganj Lok Sabha Result 2024: लालगंज लोकसभा सीट पर भाजपा की नीलम सोनकर मैदान में हैं, तो वहीं महागठबंधन की ओर से यह सीट सपा के खाते में हैं। समाजवादी पार्टी ने दरोगा प्रसाद सरोज को उम्‍मीदवार बनाया है। वर्तमान में यह सीट बसपा के पास थी, लेकिन इस सीट से जीती हुई बसपा सांसद संगीता आजाद भाजपा में जा चुकी है। ऐसे में बहुजन समाज पार्टी ने यहां इंदु चौधरी को प्रत्‍याशी बनाया है। भारतीय कम्‍युनिस्‍ट पार्टी से गंगादीन भी अपनी किस्‍मत आजमा रहे हैं। आपको बता दें कि दरोगा प्रसाद सरोज 115023 वोटो से जीते हैं।

लालगंज लोकसभा सीट के प्रमुख उम्मीदवार 

  उम्मीदवार    पार्टी रिजल्ट
1. नीलम सोनकरभारतीय जनता पार्टी324936
2. दारोगा सरोज
सपा439959
3. इंदु चौधरी   बसपा210053

लालगंज में 25 मई 2024 को छठे चरण में मतदान हुआ।

Hindi News / Azamgarh / Lalganj Lok Sabha Result 2024: लालगंज से सपा भाजपा में दिखी कड़ी टक्कर, दरोगा प्रसाद भारी ने मारी बाजी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.