bell-icon-header
आजमगढ़

प्रेमी से फोन पर बोली मुझे ले चलो, नहीं तो मैं ससुराल में जहर खा लूंगी, दोनों बाइक से भाग निकले लेकिन…

एक शादीशुदा महिला ससुराल से प्रेमी के साथ भाग गई। रास्ते में वह दुर्घटना का शिकार हो गई। प्रेमी भी इस दुर्घटना में घायल हो गया।

आजमगढ़Jan 21, 2023 / 08:37 pm

Ranvijay Singh

प्रतीकात्मक फोटो

शाहजहांपुर में शादीशुदा महिला एक युवक से प्रेम करती थी। उसने प्रेमी को फोन किया और कहा मुझे ले चलो, नहीं तो जहर खा लूंगी। प्रेमी भी उसकी ससुराल पहुंच गया। भोर में ही दोनों बाइक से फरार हो गए। रास्ते में ऐसा हादसा हुआ कि प्रेमिका की जान चली गई और प्रेमी जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।

 

 


अल्हागंज थाना क्षेत्र के साहबगंज का मामला
जिले के जमौर की युवती की शादी अप्रैल 2021 में अल्हागंज थाना क्षेत्र के साहबगंज निवासी रवि से हुई थी। दोनों की छह माह की एक बेटी है। रवि सिलाई का काम करता है। वह दो माह से जयपुर में किसी फैक्ट्री में नौकरी कर रहा है। पत्नी घर पर परिवार के साथ रहती थी।


गुरुवार को रामकथा सुनने गए थे ससुर
युवती के ससुर जगन्नाथ के मुताबिक गांव में भागवत कथा हो रही है। बहू और उसकी बेटी घर पर ही थे। बाकी सभी लोग गुरुवार रात 11.30 बजे कथा सुनकर घर आए। सभी सो गए। जगन्नाथ ने बताया कि सभी के सोने के बाद नीरजदेवी रात 12 से 3 बजे के बीच घर से निकल गई।


शुक्रवार की सुबह हादसे का शिकार हुई युवती
शुक्रवार सुबह प्रेमी अपनी प्रेमिका को बाइक से लेकर गांव जा रहा था। शाहजहांपुर में रोजा क्षेत्र में मेजबान होटल के नजदीक बाइक पर पीछे बैठी युवती ब्रेकर के कारण सड़क पर गिर गई। उसे उठाने के लिए प्रेमी गया, तभी पीछे से एक ट्रक आ गया। ट्रक ने प्रेमिका को कुचल दिया। हादसे में प्रेमी भी जख्मी हो गया।


मेबाइल में मिले नंबर पर पुलिस ने किया फोन
युवती के मोबाइल फोन में मिले नंबर पर पुलिस ने विवाहिता के ससुराल फोन किया। ससुराल वालों ने अब विवाहिता की लाश लेने से इनकार कर दिया है। लोगों ने समझाया तो पोस्टमार्टम के बाद उसकी लाश ससुराल वाले ले गए। मायके वाले ससुराल वालों पर ही उत्पीड़न का आरोप लगा रहे हैं।

 

दावा, बच्ची रोई तब पता लगा बहू घर में नहीं
ससुराल के लोगों का दावा है कि गुरुवार रात में बहू चली गई। उसकी बेटी बेड से नीचे गिरी और रोने लगी तो सभी की नींद खुल गई। कमरे में जाकर देखा तो बहू नहीं थी। उसकी बेटी जमीन पर पड़ी रो रही थी। इसके बाद बहू की तलाश शुरू की गई लेकिन कहीं पता नहीं चला।

यह भी पढ़ेंः

ऊंचे ख्वाब और लग्जरी बाइक के शौक ने दोस्तों को बना दिया लुटेरा


थाने में ससुर ने दर्ज कराया था मुकदमा
जगन्नाथ का दावा है कि जब बहू तलाश के बाद भी नहीं मिली तो उन्होंने लापता होने की तहरीर पुलिस को दी थी। अल्हागंज पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ उसे भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज किया था।

 

यह भी पढ़ेंः

यूपी बोर्ड परीक्षा-2023: रासुका और कुर्की से बचना है तो करना होगा नियम का पालन


रेप तो नहीं हुआ, इसलिए बनाई गई स्लाइड
युवती के साथ रेप की आशंका को देखते हुए पोस्टमार्टम के स्लाइड बनाई गई है। कारण कि उसकी ताई ने रेप की आशंका जताई है। ताई का कहना है कि वह अच्छी लड़की थी। उसके साथ क्या हुआ, कुछ समझ नहीं आ रहा है।

 

यह भी पढ़ेंः

बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ होगी कार्रवाई? कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने दिए संकेत

 


प्रेमी बोला, आत्महत्या की दे रही थी धमकी
प्रेमी आकाश ने बताया कि फोन पर कहा था कि हमें ले चलो, नहीं तो जहर खा लूंगी। इससे वह डर गया था। इसके बाद वह उसके घर पहुंच गया। उसे लेकर अपने घर जा रहा था। उसी दौरान दुर्घटना हो गई।

 

यह भी पढ़ेंः

प्रेमी ने पूछा फोन क्यों बिजी था, प्रेमिका ने नहीं दिया जवाब तो बहन के सामने ही मार दी गोली


फोन पर शुरू हुई थी बातचीत
आकाश ने बताया कि उसकी रिश्तेदारी अल्हागंज के साहबगंज में है। रिश्तेदारी जाते समय वह युवती से मिला था। तभी दोनों ने एक दूसरे का मोबाइल नंबर लिया था। बातचीत बढ़ी तो दोनों प्यार करने लगे। वह तो उसे अपने घर ले जा रहा था। उसके साथ उसके रिश्ते के भतीजे नरेंद्र और सत्यपाल भी थे। उसने सोचा भी नहीं था कि ऐसा कुछ हो जाएगा।

Hindi News / Azamgarh / प्रेमी से फोन पर बोली मुझे ले चलो, नहीं तो मैं ससुराल में जहर खा लूंगी, दोनों बाइक से भाग निकले लेकिन…

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.