आजमगढ़

प्रेमी से मिल बड़ी बहन ने क्यों खेला खूनी खेल, हकीकत जानकर उड़ जाएगा होश

बलिया में नाबालिग लड़की की हत्या का राज से पर्दा उठ गया है। हत्या की साजिश सगी बहन ने रची थी।

आजमगढ़Dec 07, 2022 / 05:52 pm

Ranvijay Singh

घटनास्थल का निरीक्षण करती पुलिस,घटनास्थल का निरीक्षण करती पुलिस,घटनास्थल का निरीक्षण करती पुलिस

कुछ दिन पहले पुलिस को एक नाबालिग लड़की खून से लथपथ मिली थी। वह कुछ बताने से पहले ही मर गई। पुलिस ने एक दूसरे समुदाय के युवक को हत्या में गिरफ्तार किया। जांच में पता चला कि कहानी कुछ और है। अब पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। खूनी खेल नाबालिग लड़की की बहन ने खेला था। उसने ऐसा क्यों किया आइए जानते हैं।

15 अक्टूबर को खेत में मिली थी नाबालिग लड़की
बलिया जिले के नगरा थाना क्षेत्र में 15 अक्टूबर को खेत में महिलाओं ने एक लड़की को खून से लतपथ देखी थी। महिलाओं की सूचना पर पुलिस ने उसे अस्पताल भेज दिया था। उसके हाथ की नस काटी गई थी। उसकी पहचान कुमकुम के रुप में हुई थी। उपचार के दौरान वाराणसी में 21 अक्टूबर को कुमकुम की मौत हो गई थी।

16 अक्टूबर को पुलिस ने नौशाद को गिरफ्तार किया
16 अक्टूबर को पुलिस ने इस मामले में नौशाद नाम के युवक को गिरफ्तार किया। नौशाद मृतक कुमकुम की बहन का प्रेमी था। नौशाद की फोन पर सबसे अधिक बात कुमकुम की बड़ी बहन सोनम से हुई थी। पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि नौशाद सिर्फ इस खेल में इस्तेमाल किया गया है।

हत्या की असल मास्टरमाइंड थी सोनम
इस हत्या का पूरा प्लान सोनम ने तैयार किया था। उसने अपने प्रेमी का इसके लिए खुलकर इस्तेमाल किया। नौशाद भी सोनम से प्रेम करता था। इसलिए उसका गुनाह में साथ देता गया और कुमकुम को बड़ी आसानी से ठिकाने लगा दिया।

कैसे दिया घटना को अंजाम
कुमकुम नौशाद को जानती थी। दीपावली पर्व करीब था। गांव में 14 अक्टूबर को मेला लगा था। कुमकुम अपनी दोस्त सपना के साथ मेला देखने जाने वाली थी। बड़ी बहन सोनम को ये पता था। उसने कुमकुम से कहा नौशाद तुमको दिपावली में कपड़े दिलाने के लिए बोल रहा था। वो तुमको मेले में लेने आएगा तो तुम उसके साथ चली जाना। कुमकुम इस बात के लिए राजी हो गई।

मेले से कुमकुम को साथ ले गया नौशाद
शाम को कुमकुम मेले गई। नौशाद भी वहां पहुंच गया। कुमकुम ने नौशाद को देखकर सपना को घर जाने के लिए बोला। साथ ही ये भी कहा कि किसी को नौशाद के बारे में बताना मत। कहना मैं कुछ देर में आ जाऊंगी। नौशाद के फोन से सोनम सारी बात सुन रही थी।

नौशाद ने कुमकुम को गाड़ी पर बैठाया और दुकान की ओर चल दिया। उसने साजिश के तहत कुछ दूर जाने पर अपना रुमाल कुमकुम को दिया और मुंह पर बांधने के लिए कहा। कुमकुम से कहा इससे तुम्हे कोई नहीं पहचानेगा। मेले से लगभग 5 किलोमीटर दूर जाने पर नौशाद ने आंख में कुछ जाने का बहाना कर गाड़ी रोक दी। नौशाद जहां रुका वो रास्ता सुनसान था।

रुमाल से घोंटा गला
गाड़ी रुकी थी तो कुमकुन ने बाथरूम जाने को कहा। जब वह आड़ देखकर खेत में गई तो नौशाद भी पीछे से पहुंच गया। नौशाद ने कुमकुम के मुंह में बंधी रुमाल को नीचे किया और उसी से उसका गला दबा दिया। बेहोश होने पर जेब से ब्लेड निकालकर हाथ की नस काट दी।

हत्या को लाइव सुन रही थी सोनम
जब नौशाद कुमकुम को मार रहा था। उस समय सोनम फोन पर थी। वह सारी बात सुन रही थी। इसके बाद भी उसने नौशाद को मना नहीं किया। कुमकुम को मरा समझ कर नौशाद चला गया। सुबह गांव की महिलाओं ने कुमकुम को देखा तो उसे अस्पताल पहुंचाया।

कुमकुम की सहेली सपना ने खोला राज
कुमकुम की तलाश करते हुए जब उसके पिता ने सहेली सपना से पूछा तो उसने बता दिया कि कुमकुम को नौशाद ले गया था। कुमकुम की मौत के बाद जब पुलिस ने जांच शुरू की तो सोनम गायब हो गई।

पांच दिसंबर को सोनम चंदौली से गिरफ्तार
नौशाद ने पुलिस को बताया था कि उसने सोनम के कहने पर हत्या की। इसके बाद से ही पुलिस सोनम की तलाश में जुटी थी। पांच दिसंबर को पुलिस ने सोनम को चंदौली जिले के महुअर कला गांव से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसने जो राज खोला उसे सुन पुलिस भी दंग रह गई।

संपत्ति और प्रेमी के लिए कराई बहन की हत्या
कुमकुम के पिता को कोई बेटा नहीं था। सोनम को डर था कि पिता की संपत्ति दो हिस्सों में बंट जाएगी। उसका तीन साल से नौशाद से अफेयर भी वह जानती थी। सोनम को पता था परिवार शादी के लिए राजी नहीं होंगे। इसलिए उसने प्लान बनाया कि वह कुछ ऐसा करेगी की संपत्ति भी उसकी हो जाए और वह शादी के बाद भी पिता के घर रहे।

कुमकुम का मरना था जरूरी
सोनम का यह प्लान तभी पूरा होता जब कुमकुम मर जाती। उसने सोचा नौशाद कुमकुम को मार देगा। फिर वह शादी के बाद भी मायके में ही संपत्ति की देखभाल के बहाने रहेगी। इससे वह नौशाद के करीब रहेगी। उसकी ससुराल के लोग भी कुछ नहीं कर पाएंगे।


यह भी पढ़ेः 8 दिसंबर को बजनी थी शहनाई, मेहंदी के दिन कुछ ऐसा हुआ उठानी पड़ी बेटी की अर्थी


क्या कहते हैं सोनम के पिता
सोनम के पिता को विश्वास नहीं है कि उनकी बेटी ऐसा कर सकती है। उनका कहना है कि नौशाद झूठ बोल रहा है। उसने जान बूझकर उनकी बेटी को फंसा दिया है। हमारी एक बेटी मर गई है। दूसरी भी चली जाएगी तो हम क्या करेंगे। वही हमारा सहारा बची है।

यह भी पढ़ेः बस यही फिट है, जीत गया तो कुर्सी समझे हमारी


क्या कहती है पुलिस
थानाध्यक्ष बृजेश सिंह का कहना है कि पुलिस सोनम को चंदौली जिले के महुअर कला गांव से गिरफ्तार कर नगरा ले आई थी। पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। सोनम को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

Hindi News / Azamgarh / प्रेमी से मिल बड़ी बहन ने क्यों खेला खूनी खेल, हकीकत जानकर उड़ जाएगा होश

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.