scriptAzamgarh News: लड़की ने शादी से किया इंकार तो लड़का पक्ष झोंका फायर | Azamgarh News: When the girl refused to marry, the boy's side opened fire | Patrika News
आजमगढ़

Azamgarh News: लड़की ने शादी से किया इंकार तो लड़का पक्ष झोंका फायर

विवाह टूटने की बात पता चलते ही लड़का पक्ष के लोग आक्रोशित हो उठे और लडकी के घर पहुंच कर फायर झोंक दिए, जानिए पूरी घटना

आजमगढ़Apr 24, 2024 / 10:17 am

Abhishek Singh

azamgarh news

azamgarh news

आजमगढ़ जनपद के मेंहनाजपुर थाना क्षेत्र के चिउटहरा गांव में बेटी की शादी न करने पर लड़के पक्ष के लोगों ने मंगलवार को घर के बाहर बरामदे में बैठे पिता-पुत्रों पर फायर कर झोंक दिया। इस फायरिंग में पिता-पुत्र बाल-बाल बच गए। सूचना के बाद मौके पर पहुची स्थानीय पुलिस ने खोखा कारतूस बरामद किया।
चिउटहरा गांव निवासी शिव जी सिंह अपनी बेटी की शादी एक लड़के से तय किये थे, लेकिन बाद में लड़के के बाबत कुछ गलत सूचना मिलने पर विवाह करने से इंकार कर दिया। विवाह टूटने की बात पता चलते ही लड़का पक्ष के लोग आक्रोशित हो उठे। मंगलवार सुबह जब शिवजी सिंह अपने पुत्रों सत्येंद्र सिंह व विपुल सिंह के साथ अपने घर के बरामदे में बैठे थे। इसी दौरान दो बाइक सवार चार से पांच की संख्या में लोग पहुंचे और पिता-पुत्रों को लक्ष्य कर फायर झोंक दिया। फायरिंग की घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमाश मौके से फरार हो गए।

गांव में फायरिंग की घटना से मचा हड़कंप

गांव में घर पर चढ़ कर फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर मेंहनाजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई है। वही एसपी सिटी शैलेन्द्र लाल ने बताया कि लड़की पक्ष ने शादी से इनकार किया तो इसी रंजिश को लेकर आज लड़के पक्ष ने लड़की के घर हवाई फायरिंग की है। इस घटना में लड़की पक्ष से तहरीर प्राप्त की जा रही है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Home / Azamgarh / Azamgarh News: लड़की ने शादी से किया इंकार तो लड़का पक्ष झोंका फायर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो