आजमगढ़

Azamgarh News: पुलिस कर्मियों को पिकअप से कुचलने वाले 10 पशु तस्कर गिरफ्तार, होगी कड़ी कार्रवाई

अहिरौला थानाक्षेत्र में कुल 10 पशुतस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ये सभी आरोपी 17 अक्टूबर को पिकअप से कुचलकर 4 पुलिस कर्मियों को मारने का प्रयास किया था।

आजमगढ़Oct 22, 2024 / 09:53 pm

Abhishek Singh

CG Crime

आजमगढ़ पुलिस ने अहिरौला थानाक्षेत्र में कुल 10 पशुतस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ये सभी आरोपी 17 अक्टूबर को पिकअप से कुचलकर 4 पुलिस कर्मियों को मारने का प्रयास किया था। इस संबंध में 10 आरोपियों पर पशु तस्करी करने का भी आरोप है। आज कुल 6 आरोपी गिरफ्तार किए गए जबकि 4 आरोपी एक दिन पूर्व ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इस संबंध में एसपी ग्रामीण चिराग जैन का कहना है कि सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

आपको बता दें कि 17 अक्टूबर को अहिरौला थानाक्षेत्र में मेला से लौटते समय पशु तस्करों ने 4 पुलिस कर्मियों को पिकअप से कुचलकर मारने की कोशिश की थी। जिसमे से एक की हालत गंभीर थी।
एक दिन पहले पुलिस ने सुदामा मौर्य,अर्जुन कुमार,वीरप्पन,और शैलेश को गिरफ्तार किया था वहीं आज इमरान, सुभान,मुख्तार,सिराज, रशीद और मुहम्मद वफा को गिरफ्तार किया गया है।

संबंधित विषय:

Hindi News / Azamgarh / Azamgarh News: पुलिस कर्मियों को पिकअप से कुचलने वाले 10 पशु तस्कर गिरफ्तार, होगी कड़ी कार्रवाई

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.