bell-icon-header
आजमगढ़

यूपी में इस प्रजाति के मछली पालन व बिक्री पर लगी रोक, एक सप्ताह के अंदर करना होगा नष्ट

आदेश का पालन नहीं होने पर होगी कार्रवाई

आजमगढ़Feb 01, 2019 / 09:26 pm

Akhilesh Tripathi

Fishes are sold on the road, residents lost their misery

आजमगढ़. राष्ट्रीय हरित न्यायधिकरण नई दिल्ली के निर्देश के बाद यूपी में भी अफ्रीकन कैट फिश (थाई मांगुर) प्रजाति की मछलियों का पालन एवं विक्रय पर तत्काल रोक लगायी जाती है और थाई मांगुर का पालन करने वाले समस्त मत्स्य पालक, हैचरी स्वामियों तथा मत्स्य विक्रय करने वाले व्यापारियों को इस सम्बन्ध में अवगत कराते हुए जागरूक भी किया जायेगा।

उप निदेशक मत्स्य आजमगढ़ मण्डल सर्वेश कुमार वर्मा ने कि थाई मांगुर का विक्रय करने वाले सभी मत्स्य व्यापारी इस प्रजाति का पालन एवं बीज उत्पादन करने वाले मत्स्य पालकों को सलाह एवं आदेशित किया है कि वे अपने इस प्रतिबंधित प्रजाति में मत्स्य संसाधनों को एक तय समय सीमा (एक सप्ताह) के भीतर तत्काल स्वयं नष्ट कर लें। अन्यथा की स्थिति में उपरोक्त आदेशों का पालन न करने पर राष्ट्रीय हरित न्यायधिकरण नई दिल्ली के निर्देशों के क्रम में बल पूर्वक नष्ट कराने की कार्यवाही की जायेगी और इस हेतु प्रशासन द्वारा व्यय की गयी धनराशि को सम्बन्धित मत्स्य पालक, हैचरी स्वामी तथा मत्स्य व्यापारियों से वसूल किया जायेगा ।
BY- RANVIJAY SINGH

Hindi News / Azamgarh / यूपी में इस प्रजाति के मछली पालन व बिक्री पर लगी रोक, एक सप्ताह के अंदर करना होगा नष्ट

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.