bell-icon-header
अयोध्या

UPSC Topper: विदुषी सिंह फर्स्ट अटेम्प्ट बन गईं IAS, बताया- अपनी सफलता का राज

UPSC Topper: विदुषी सिंह IAS की परीक्षा में 13 वी रैंक लेकर टॉप किया है। उन्होंने पहले ही प्रयास में संघ लोक सेवा आयोग में यह सफलता हासिल किया है।

अयोध्याMay 23, 2023 / 09:34 pm

Adarsh Shivam

विदुषी सिंह

UPSC Topper: संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा का परिणाम आ गया है। जिसमें उत्तर प्रदेश का परचम लहराता दिख रहा है। परीक्षा में यूपी के ग्रेटर नोएडा की रहने वाली इशिता किशोर ने टॉप किया है। वहीं यूपी के फैजाबाद की रहने वाली विदुषी सिंह ने 13वीं रैंक हासिल की है।
https://youtu.be/J9uCoDYdfv0
लॉकडाउन के समय से कर रही थी तैयारी
फैजाबाद की विदुषी सिंह ने बचपन में ही ठान लिया था कि उन्हें बड़ा होकर IAS अधिकारी बनना है। रिजल्ट आने के बाद विदुषी सिंह मीडिया से बातचीत की है। इस दौरान उन्होंने बताया कि जब वो कॉलेज में थी तो कोविड लॉकडाउन लग गया। उस समय से ही उन्होंने धीरे-धीरे तैयारी करनी शुरु कर दी।
जून में मैंने एग्जाम दिया और आज मुझे सफलता हासिल मिल गई
विदुषी सिंह ने आगे बताया कि कॉलेज के थर्ड ईयर में मैंने अपनी तैयारी पूरी कर ली। UPSC एग्जाम में उनका ऑपश्नल इकोनॉमिक्स था और इसके लिए उन्होंने कई जहगों से गाइडेंस भी लिया था। साल 2022 के जून में मैंने एग्जाम दिया और आज मुझे सफलता हासिल मिल गई।
बता दें कि विदुषी सिंह IAS की परीक्षा में 13 वी रैंक लेकर टॉप किया है। उन्होंने पहले ही प्रयास में संघ लोक सेवा आयोग में यह सफलता हासिल किया है। विदुषी सिंह के पिता इं दीपेंद्र प्रताप सिंह निवासी मोदहा दक्षिणी यूपी कारपोरेशन में इंजीनियर हैं। जबकि माता प्रीति सिंह हेड मास्टर है।
मम्मी-पापा ने हर मुश्किल घड़ी में उनका साथ दिया है
उन्होंने ये भी बताया कि आज रिजल्ट आने से पहले उन्हें पता तक नहीं था कि उनकी 13वीं रैंक आएगी। विदुषी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है। उन्होंने कहा कि मम्मी-पापा ने हर मुश्किल घड़ी में उनका साथ दिया है।
विदुषी सिंह की प्रारंभिक पढ़ाई फैजाबाद से हुई है। लेकिन बीएन ऑनर्स की पढ़ाई उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से की है और इकोनॉमिक्स उनका ऑप्शनल सब्जेक्ट रहा है। विदुषी ने UPSC की तैयारी कर रहे लोगों को बताया कि, NCERT की किताबों को पढ़ कर अपने बेस को मजबूत करें। ये एग्जाम काफी कठीन है इसलिए अपने उपर भरोसा रखे।

Hindi News / Ayodhya / UPSC Topper: विदुषी सिंह फर्स्ट अटेम्प्ट बन गईं IAS, बताया- अपनी सफलता का राज

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.