scriptभीषण गर्मी से रामलला मंदिर में दो श्रद्धालुओं की मौत | Patrika News
अयोध्या

भीषण गर्मी से रामलला मंदिर में दो श्रद्धालुओं की मौत

सोमवार को रामलला का दर्शन करने आए दो श्रद्धालुओं की भीषण गर्मी से मौत हो गई है। मृतकों में एक महिला और दूसरा पुरुष है। अधिकारियों के मुताबिक दर्शन कर रही भारी भीड़ में गर्मी से दोनो गिरे और उनकी मौत हो गई।

अयोध्याApr 29, 2024 / 06:57 pm

anoop shukla

सोमवार को अयोध्या में भीषण गर्मी में रामलला का दर्शन करने आए दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई। एक महिला दर्शन कर बाहर निकली और प्रसाद काउंटर के पास पहुंची ही थी, तभी बेहोश होकर गिर गई। दूसरा श्रद्धालु जयपुर से आया था, जिनकी मौत भी गिरकर बेहोश होने से हुई।मंदिर परिसर में मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने दोनों को स्थानीय श्रीराम अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दोनों की उम्र करीब 50 साल बताई जा रही है।
रेडियो अधिकारी अर्जुन यादव ने बताया कि महिला को बेहोशी की हालत में श्रीराम अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। महिला अकेले दर्शन करने आई थी। दर्शन कर निकलने के बाद घटना हुई। महिला की पहचान नहीं हो पाई है।
जयपुर के रहने वाले बाबूराम आज ही अयोध्या आए थे। पुलिस के अनुसार, रामलला के दर्शन करने के बाद बाहर निकल रहे थे, इसी दौरान बेहोश होकर मंदिर परिसर में गिर गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनको मृत घोषित कर दिया। बिना पोस्टमॉर्टम के ही उनके शव को परिवार वालों को सौंप दिया गया।

Home / Ayodhya / भीषण गर्मी से रामलला मंदिर में दो श्रद्धालुओं की मौत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो