15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आई लव अयोध्या के साथ सेल्फी ले सकेंगे पर्यटक

अयोध्या में पर्यटकों को बढ़ावा देने के लिए तरह के योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification
अयोध्या ब्रांडिंग के लिए बनाया गया लोगो

अयोध्या ब्रांडिंग के लिए बनाया गया लोगो

गोरखपुर और वाराणसी के तर्ज पर अब अयोध्या में भी आई लव अयोध्या सेल्फी प्वाइंट बनाया गया है। जहां पर पर्यटक पहुंचकर अपना सेल्फी ले सकेंगे।

अयोध्या को सजाने संवारने हो रही तैयारी

बताते चले कि अयोध्या को सजाने और संवारने के साथ अब ब्राइन्डिंग करने का कार्य भी अयोध्या विकास प्राधिकरण कर रहा है।

अयोध्या में बनना सेल्फी प्वाइंट

इसी के तहत अयोध्या के प्रवेश पॉइंट पर आई लव अयोध्या विथ सेल्फी प्वाइंट तैयार किया गया है। जिस पर संवारते अयोध्या के लोगो को भी लगाया गया है।

अयोध्या विकास प्राधिकरण के अधिकारी के द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया कि आज इस स्थान को बनाये जाने के लिए कार्य किया जा रहा है।

अयोध्या ब्रांडिंग के लिए बनाया गया लोगो

अयोध्या के नए लोगो के साथ इसे बनाया जा रहा है। वही बताया कि संवारती अयोध्या को ब्रांडिंग करने के लिए कई स्थानों को चिन्हित किया गया है। यह पहला पॉइंट है। जिस पर सेल्फी प्वाइंट का निर्माण किया जा रहा है।

विश्व के मानचित्र पर स्थापित होगी राम नगरी

अयोध्या को विश्व के मानचित्र स्थापित करने के लिए सुंदर नगर बनाया जा रहा है। इसके लिए अंतर्राष्ट्रीय श्री राम एयरपोर्ट, अन्तर्राजीय बस स्टेशन व मॉडल रेलवे स्टेशन का निर्माण हो रहा है।

बदलती अयोध्या की दिखेगी नई तस्वीर

अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को आधुनिक सुविधाएं भी दी जा सके। इसके लिए केंद्र व प्रदेश सरकार प्रयास कर रही है। और जल्द ही अयोध्या की नई तस्वीर सामने दिखाई देगी। इसके लिए सौ से अधिक योजनाए प्रस्तावित है।


बड़ी खबरें

View All

अयोध्या

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग