bell-icon-header
अयोध्या

अयोध्या के पास वंदे भारत ट्रेन पर फिर चला पत्थर, चटके शीशे

सेमी हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन जब से शुरू हुई है इसके साथ पत्थर बाजी की घटनाएं रुकने का नाम नही ले रही हैं। पकड़े जाने के बाद कारवाई होने के बावजूद पत्थर बाजों के हौसले बुलंद हैं। एक बार फिर वंदेभारत ट्रेन पर अयोध्या के पास पत्थर चलने की घटना हुई है।

अयोध्याApr 09, 2024 / 12:00 pm

anoop shukla

अयोध्या के पास वंदे भारत ट्रेन पर फिर चला पत्थर, चटके शीशे

पत्थरबाज अपनी आदत से बाज नहीं आ रहे हैं।सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत पर पत्थर चलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। जब से यह ट्रेन अयोध्या और लखनऊ होते हुए गोरखपुर से प्रयागराज के बीच चलने लगी है, पत्थर चलने की घटनाएं भी बढ़ गई है।
सोमवार को भी गोरखपुर आ रही 22550 वंदे भारत पर अयोध्या के पास किसी ने पत्थर चला दिया। इसके चलते कोच नंबर सी 7 के सीट नंबर 33 और 34 नंबर के पास वाली खिड़की का शीशा टूट गया। यात्री अनुराग ने बताया कि किसी ने बाहर से पत्थर चलाया है।
जानकारों के अनुसार एक दिन पहले रविवार को भी कोच नंबर सी 6 के सीट नंबर 20, 21 और 22 के पास वाली खिड़की का शीशा भी टूट गया था। यात्री एके गुप्ता ने बताया कि रास्ते में किसी ने पत्थर चलाया था, जिसके चलते शीशा टूटा है।
20 मार्च को भी प्रयागराज से गोरखपुर आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थर चला था। ऊंचाहार रेलवे स्टेशन के आउटर सिग्नल के पास किसी अज्ञात व्यक्ति ने पत्थर चला दिया। जिससे कोच नंबर सी- 7 के सीट नंबर 38, 39 के पास वाली खिड़की पर लगे शीशे चटक गए।
18 मार्च को भी प्रयागराज और लखनऊ के बीच बछरांवा और श्रीराजनगर स्टेशन के बीच पत्थर लगने से कोच नंबर सी 2 के सीट 23, 24, 28 और 29 तथा कोच नंबर सी 4 के सीट नंबर 63 और 64 के पास वाली खिड़की का शीशा चटक गया। रेलवे को एक शीशा बदलने में ही लगभग 13 हजार रुपये खर्च करने पड़ते हैं।

Hindi News / Ayodhya / अयोध्या के पास वंदे भारत ट्रेन पर फिर चला पत्थर, चटके शीशे

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.