अयोध्या

Photos: 500 साल का इंतजार 84 सेकंड में खत्म, घर बैठे करें भगवान राम का दर्शन

500 सालों के बाद भगवान राम आज अपने भव्य मंदिर में विराजमान हो गए हैं। 84 सेकंड के ब्रह्म मूहूर्त में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई। इस दौरान पीएम मोदी, आरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, श्रीराजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महंत नृत्यगोपाल दास, अनिल मिश्र और डोमराजा भी मौजूद थे।

Jan 22, 2024 / 02:18 pm

Anand Shukla

1/5

500 सालों का इंतजार 84 सेकेंड में आज खत्म हो गया। भगवान रामलला अपने भव्य राम मंदिर में विराजमान हो गए हैं। इस समय पूरा देश भाव, श्रद्धा और आस्था का महापर्व मना रहा है।

2/5

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा की। इस ऐतिहासिक पल का सभी रामभक्तों को लंबे समय से इंतजार था। इस दौरान वहां मौजूद तमाम मेहमान ऐतिहासिक क्षण का एकटक देखते रहे।

3/5

इसके साथ ही 1528 से चला आ रहा रामजन्मभूमि का संघर्ष भी सुखद परिणति के साथ खत्म हो गया। जहां कभी बाबरी मस्जिद का ढांचा हुआ करता था, अब वहां भव्य श्रीराम मंदिर हो गया है। रामनगरी अयोध्या अब देश- दुनिया के आस्थावानों का केंद्र बन गया है।

 

4/5

16 जनवरी को शुरू हुआ प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन 84 सेकेंडों के शुभ मुहूर्त में हुई पूजा के साथ समाप्त हुआ। कुर्ता और धोती पहने और माथे पर तिलक लगाए पीएम नरेंद्र मोदी ने पूरी विधि-विधान से रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की।

5/5

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रतिमा की आंखों पर बंधी प्रतीकात्मक पट्टी को भी खोला गया। इसके बाद सभी ने भगवान राम के दिव्य दर्शन किए। इस दौरान आसमान से करीब तीन मिनट तक पुष्प वर्षा होती रही।

Hindi News / Photo Gallery / Ayodhya / Photos: 500 साल का इंतजार 84 सेकंड में खत्म, घर बैठे करें भगवान राम का दर्शन

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.