15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अयोध्या

आस्था : रामलला को पहनाये जा रहे ऊनी वस्त्र लगाया जा रहा विशेष प्रसाद का भोग

अयोध्या के मंदिरों की दिलचस्प परम्परा,भगवान के सामने जलाई जा रही अंगीठी गर्म वस्त्रों का किया जा रहा प्रयोग

Google source verification


अयोध्या : धार्मिक नगरी में बढ़ी ठण्ड में भगवान् भी अछूते नहीं है। मेकशिफ्ट स्ट्रक्चर में विराजमान राम लला भी ठण्ड से नहीं बच पा रहे है | टेंट में सुरक्षा के कारण आग या अंगीठी जलाने की अनुमति नहीं है लेकिन रामलला को ठंड से बचाने के लिए ब्लोवर लगया गया है | राम लला को ऊनी गर्म कपडे पहना कर परम्परा का निर्वाह किया जा रहा है,साथ ही अयोध्या के अन्य मंदिरों में भी भगवान को ठण्ड से राहत देने के लिए गर्म कपड़े पहनाये जा रहे है। ठण्ड से बचने के लिए मंदिरों में भगवान के विग्रह के सामने आग की अंगीठी भी जलाई जा रही है। वहीँ भगवान को ठण्ड न लगे इसके लिए भोग और श्रृंगार व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है।

अयोध्या के मंदिरों की दिलचस्प परम्परा,भगवान के सामने जलाई जा रही अंगीठी गर्म वस्त्रों का किया जा रहा प्रयोग

अयोध्या के लोग ठण्ड से बेहाल है। ठण्ड का असर जहाँ एक और संतो और आम लोगों पर पड़ रहा है। अयोध्या के मंदिरों में भगवान् को ठण्ड से बचने के लिए गर्म कपडे पहनाये जा रहे है। साथ ही जाड़े भर ठाकुर जी के भोग और श्रृंगार में परिवर्तन किया गया है। भगवान् को सरयू नदी के गर्म जल से स्नान कराया जाता है।स्वेटर और शाल को स्नान के बाद पहनाया जाता है। भगवान के सामने तापमान को गरम रखने के लिए आग की अंगीठी जलाई रखी जाती है। भगवान के श्रृंगार में फूल की माला पहनाने की अपेक्षा सामने रखी जाती है। ठाकुर जी को भोग में माखन की जगह तिल का भोग लगाया जाता है।