23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बड़ी खबर : अयोध्या में राम मूर्ति के साथ शुरू होगा मंदिर निर्माण कार्य : विहिप

विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय मंत्री राजेन्द्र सिंह (पंकज) का बयान श्री राम की प्रतिमा लगने से बढ़ेगा अयोध्या की गरिमा

less than 1 minute read
Google source verification
ayodhya

अयोध्या में राम मूर्ति के साथ शुरू होगा मंदिर निर्माण कार्य : विहिप

अयोध्या : विश्व की सबसे बड़ी भगवान श्री राम की प्रतिमा के साथ राम मंदिर निर्माण कार्य भी शुरू हो सकता हैं विश्व हिन्दू परिषद ने सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा सरयू पर लगाये जाने वाली प्रतिमा की योजना का स्वागत करते हुए आशा व्यक्त किया हैं।

विश्व हिन्दू परिषद के केन्द्रिय मंत्री राजेन्द्र सिंह (पंकज) ने कहा कि अयोध्या में भगवान की प्रतिमा नही लगेगा तो कहा लगाया जाएगा। यह कार्य से अयोध्या की गरिमा बढ़ेगी। इस योजना का विहिप स्वागत करती हैं। वहीं पंकज ने राम मंदिर को लेकर कहा कि राम जन्मभूमि विवाद को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने 13 दिन का समय दिया हैं और आशा जताया कि जल्द ही इस विवाद का हल निकल जायेगा और राम की प्रतिमा और मंदिर निर्माण का कार्य एक साथ चलेगा।

वही प्रांतीय मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने बताया कि श्री राम की प्रतिमा लगाए जाने पर विश्व के मानस पटल पर अंकित होगी क्योंकि इतनी बड़ी मूर्ति पूरे विश्व ने नही होगी।इससे पर्यटक भी अयोध्या से जुड़ेंगे। वहीं बताया कि राम मंदिर का निर्माण भी जल्द हो इसके लिए कोर्ट को चाहिए जल्द से जल्द फैसला दें।