विधानसभा चुनाव 2022 के तहत जनपद अयोध्या में 27 फरवरी 2022 मतदान करेंगे। अधिकारियों के मुताबिक जनपद में कुल 1850774 मतदाता है, जिसमें 982745 पुरूष मतदाता, 867896 महिला मतदाता तथा 133 तृतीय श्रेणी मतदाता है। इसके लिए जनपद में कुल 2168 मतदेय स्थल है, जिसमें 10 महिला बूथ, 79 माॅडल बूथ व 429 क्रीटिकल बूथ है।
जनपद के पांचों विधानसभाओं की तैयारी (271 विधानसभा रूदौली क्षेत्र में कुल 337729 मतदाता है, जिसमें 179278 पुरूष, 158413 महिला, 38 ट्रांसजेंडर मतदाता है तथा 404 मतदान स्थल में 2 महिला बूथ, 20 माॅडल बूथ बनाये गये है।)
( 273 विधानसभा मिल्कीपुर में कुल 357659 मतदाता है, जिसमें 189901 पुरूष, 167757 महिला, 01 ट्रांसजेंडर मतदाता है तथा 460 मतदान स्थल में 2 महिला बूथ, 20 माॅडल बूथ बनाये गये है।) ( 274 विधानसभा बीकापुर में कुल 379634 मतदाता है, जिसमें 200849 पुरूष, 178775 महिला, 10 ट्रांसजेंडर मतदाता है तथा 427 मतदान स्थल में 2 महिला बूथ, 06 माॅडल बूथ बनाये गये है। )
( 275 विधानसभा 275 अयोध्या में कुल 381532 मतदाता है, जिसमें 202687 पुरूष, 178792 महिला, 53 ट्रांसजेंडर मतदाता है तथा 414 मतदान स्थल में 2 महिला बूथ, 13 माॅडल बूथ बनाये गये है.) ( 276 विधानसभा गोसाईगंज में कुल 394220 मतदाता है, जिसमें 210030 पुरूष, 184159 महिला, 31 ट्रांसजेंडर मतदाता है तथा 463 मतदान स्थल में 2 महिला बूथ, 20 माॅडल बूथ बनाये गये है।)
जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया मतदान की अपील जिला निर्वाचन अधिकारी नितीश कुमार ने बताया कि सभी मतदान केन्द्रों पर निर्वाचन आयोग द्वारा समुचित व्यवस्था करने के निर्देश बूथ व्यवस्थापक को दिये गये है। उन्होंने यह भी बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त किये गये प्रेक्षकों तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व सम्बंधित रिर्टनिंग आफिसर्स द्वारा समय-समय पर संवेदनशील व सामान्य बूथों का स्थलीय निरीक्षण किया जा रहा है। और जनपद के मतदाताओं से अपील किया है कि आगामी 27 फरवरी 2022 रविवार के दिन मतदान दिवस के अवसर पर सभी मतदाता अपने-अपने निर्धारित बूथों पर पहुंच कर अपने मताधिकार का प्रयोग करें और जनपद में रिकार्ड मतदान करने का संकल्प लेते हुये पहले मतदान फिर कोई काम का पालन करें।