अयोध्या

जानिए क्यों 2 आईएएस अधिकारियों को देनी पड़ी अयोध्या के नगर निगम की कमान, किस ‘मिशन’ को करेंगे पूरा

जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। कमेटी ने तत्काल प्रभाव से काम शुरू कर दिया है।

अयोध्याJan 24, 2023 / 03:41 pm

Satya Prakash

नगर निगम अयोध्या के कार्यों को संभालेंगे 2 आईएएस

अयोध्या नगर निगम और विकास प्राधिकरण की तरफ से विकास की योजनाएं संचालित की जा रही हैं। नगर निकायों का कार्यकाल खत्म होने के बाद अब अयोध्या नगर निगम के कार्यों को लेकर 2 आईएएस अधिकारियों ने कमान संभाल ली है।

अयोध्या में चल रही विकास की योजना


अयोध्या में चल रहे विकास कार्य में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, मॉडल रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, जन्मभूमि पथ, भक्ति पथ और राम पथ निर्माण कार्य, अयोध्या के प्राचीन मठ मंदिरों का सुंदरीकरण चल रहा है।
IMAGE CREDIT: ayodhya
निकायों के अध्यक्ष बने जिलाधिकारी

अयोध्या जनपद में भी नगर निकायों के कार्यों के प्रबंधन के लिए 3 सदस्य कमेटी बनाई गई है। जनपद में एक नगर पालिका व तीन पंचायतों में जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली तीन सदस्य कमेटी की कमान संभाल लिया है। वहीं नगर निगम अयोध्या के लिए 3 सदस्यीय कमेटी में जिलाधिकारी अध्यक्ष और नगर आयुक्त तथा एवं अपर जिलाधिकारी प्रशासन सदस्य नामित हुए हैं।

जनपद में निकायों के लिए बनी 3 सदस्य कमेटी


जिलाधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार नगर पालिका के रुदौली और नगर पंचायत गोसाईगंज के बोर्ड का कार्यकाल बीते 5 जनवरी को समाप्त हो चुका था। यहां जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। इस कमेटी ने प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय और अपर अधिकारी प्रशासन और वहां के अधिशासी अधिकारी सदस्य बनाए गए हैं।

नवगठित नगर पंचायतों पर भी प्रशासन की तैनाती


वहीं दूसरी ओर नगर पंचायत भदरसा और बीकापुर में भी 3 सदस्यों की गठित कमेटी ने कमान संभाल लिया है। जिले की तीन नवगठित नगर पंचायत में प्रशासक की तैनाती की गई है। नगर पंचायत में मां कामाख्या धाम के प्रशासक एडीएम रुदौली बनाए गए हैं। तो वहीं नगर पंचायत कुमारगंज और नगर पंचायत सिरोही के प्रशासन एडीएम प्रशासन बनाए गए हैं।

यह भी पढ़ें :

नगर निगम अयोध्या के नगर आयुक्त विशाल सिंह
IMAGE CREDIT: ayodhya
नगर निगम का कार्य भार देखेंगे प्रशासनिक अधिकारी


अयोध्या नगर निगम के बोर्ड का भी कार्यकाल 23 जनवरी को समाप्त हो गया है। नगर निगम में 3 सदस्य कमेटी का गठन किया गया है। जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी और नगर आयुक्त और प्रभारी स्थानीय निकाय व एडीएम प्रशासन सदस्य बनाए गए हैं। कमेटी ने तत्काल प्रभाव से काम शुरू कर दिया है।

Hindi News / Ayodhya / जानिए क्यों 2 आईएएस अधिकारियों को देनी पड़ी अयोध्या के नगर निगम की कमान, किस ‘मिशन’ को करेंगे पूरा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.