
अयोध्या रामलला मंदिर
Chaitram Navami 2025: चैत्र नवरात्रि और रामनवमी को लेकर अयोध्या प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। बीते दिनों उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक जीपी प्रशांत कुमार ने अयोध्या राम मंदिर का दौरा किया। आगामी त्यौहारों को लेकर सुरक्षा संबंधित तैयारी का जायजा लिया। इस बार 30 मार्च से चैत्र नवरात्र शुरू हो रहा है। रामनवमी के दिन इस बार अयोध्या में करीब 50 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। प्रशासन इसको लेकर व्यापक रूप से तैयारी कर रहा है। ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की सुविधा न हो। वही रामनवमी को लेकर राम मंदिर ट्रस्ट ने विधिवत कार्यक्रम जारी कर दिया है।
Chaitram Navami 2025: चैत्र नवरात्रि 2025 की शुरुआत इस बार 30 मार्च से हो रही है। अयोध्या में रामलाल का जन्मोत्सव मनाने के लिए व्यापक तैयारियां शुरू हो गई है। चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी 6 अप्रैल को राम जन्मोत्सव मनाया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 9 बजाकर 30 मिनट से शुरू हो जाएगा। धार्मिक अनुष्ठान, सुबह 9:30 से 10:30 तक होगा। भगवान का अभिषेक, प्रातः 10:30 से 10:40 तक 10 मिनट रहेगा। भगवान का पर्दा, 10:40 से शुरू हो जाएगा। भगवान राम लला का सिंगार, 11:45 तक होगा। भगवान का श्रंगार,श्रृंगार के दौरान दर्शन अनवरत चलता रहेगा। 11:45 पर पर्दा लगाया जाएगा। भगवान को 56 व्यंजनों का भोग, समर्पित किया जाएगा। ठीक दोपहर 12 बजे राम लला का जन्मोत्सव होगा।भगवान राम लला के मस्तक पर भगवान सूर्य तिलक करेंगे। लगभग 4 मिनट तक चलेगा भगवान के सूर्य तिलक का दौर, इसके बाद मंदिर में बाल्मीकि रामायण और रामचरितमानस के पाठ, दुर्गा सप्तशती के 1 लाख मत्रों की आहुति, दी जाएगी। राम जन्मभूमि की यज्ञशाला में चलता रहेगा यज्ञ, राम मंदिर ट्रस्ट ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा जारी की है।
Published on:
17 Mar 2025 08:44 pm
बड़ी खबरें
View Allअयोध्या
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
