
Brij Bhushan Sharan Singh: बीजेपी सांसद बृज भूषण शरण सिंह की दिक्कते कम होने का नाम नहीं ले रही है। दरअसल देश की महिला पहलवानों ने बृज भूषण के ऊपर यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाया है। महिला पहलवानों का कहना है कि बृज भूषण हमें गलत तरीके से टच करते थे। अब महिला पहलवानों ने बृज भूषण की गिरफ्तारी की मांग की है। पहलवानों को देश के लगभग हर वर्ग से समर्थन मिल रहा है।
अयोध्या पहुंचे बृज भूषण सिंह
विवादों में फंसे बृज भूषण शरण अयोध्या रैली रद्द होने के बाद खुद अयोध्या पहुंचे है। और अयोध्या पहुंच कर उन्होंने शाधु संतों से मुलाकात किया है। साथ ही उन्हें अपने साथ खड़े रहने के लिए धन्यवाद दिया। कहा कि- सुरक्षा कारणों से मेरी अयोध्या रैली स्थगित की गई है। आपको बता दे कि बृज भूषण शरण सिंह की अयोध्या रैली 5 जून को होने वाली थी जिसे स्थगित कर दिया गया है। बृज भूषण शरण सिंह अयोध्या पहुंचे है इस बात की जानकरी भारत समाचार ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके दिया है।
Updated on:
02 Jun 2023 08:28 pm
Published on:
02 Jun 2023 08:27 pm
बड़ी खबरें
View Allअयोध्या
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
